[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment VIDEO : आनंद की हुई ईशा अंबानी, दोनों को एकसाथ देखकर ऐसा था मां नीता अंबानी का रियेक्‍शन

VIDEO : आनंद की हुई ईशा अंबानी, दोनों को एकसाथ देखकर ऐसा था मां नीता अंबानी का रियेक्‍शन

0
VIDEO : आनंद की हुई ईशा अंबानी, दोनों को एकसाथ देखकर ऐसा था मां नीता अंबानी का रियेक्‍शन

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी आनंद पीरामल संग विवाह बंधन में बंध गई है. दोनों की शाही शादी उनके निवास स्थान अल्टामाउंट रोड पर एंटीलिया में हुई. इस नये जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए राजनीति और फिल्‍म जगत की कई जानीमानी हस्तियों पहुंची. इस शादी के कई फोटोज़ और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वरमाला सेरेमनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ईशा और आनंद एकदूसरे को पहले वरमाला पहनाने की कोशिश कर रहे हैं.

इस दौरान नीता अंबानी बेहद खुश नजर आ रही हैं वहीं वे थोड़ी भावुक भी दिख रही हैं. ईशा और नीता की हमेशा ही एक खास बॉन्डिंग देखने को मिली है. theshaadi.co इंस्‍टाग्राम पेज पर इस वीडियो को साझा किया गया है.

https://www.instagram.com/p/BrT3QwShK1p/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

आनंद ने जोड़े हाथ

इस हाईप्रोफाइल शादी की सबसे खास बात यह भी रही जो सबको भावुक कर गया. जब ईशा अंबानी दुल्‍हन बनकर शादी के मंडप में दाखिल हुई तो आनंद ने दोनों हाथ जोड़कर उनका स्‍वागत किया. ईशा ने उनके हाथों को अपनी हथेली में थाम लिया. इस खूबसूरत पल की एक तसवीर सोशल मीडिया परभी तेजी से वायरल हो रही है.

न्‍यूली मैरिड कपल भी दिखे

इस शादी में दो न्यूली मैरिड कपल भी शरीक हुए जिनकी शादियां पिछले कुछ दिनों में लगातार सुर्खियों में बनी रही थी. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इस शादी में शामिल हुए जो हाल ही विवाह बंधन में बंधे हैं. ईशा और प्रियंका के बीच अच्‍छी दोस्‍ती है. वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का जलवा भी देखने लायक था. रणवीर-दीपिका ने भी नवंबर में शादी की थी.

ये राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के भव्‍य विवाह समारोह में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी, एनसीपी अध्‍यक्ष शरद पवार समेत कई नेता शामिल हुए.कार्यक्रम में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन भी मौजूद थीं. इस शादी को अभी तक भारतीय उद्योग जगत की सबसे महंगी शादी कहा जा रहा है.

बॉलीवुड सितारों ने लगाये चार चांद

दीपिका-रणवीर, प्रियंका -निक के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन, बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नवेली के साथ पहुंचे. ऐश्वर्या राय, आराध्या और अभिषेक बच्चन बाद में पहुंचे. अभिनेता रजनीकांत, उनकी पत्नी ललिता, आमिर खान, उनकी पत्नी किरण राव, करीना कपूर-सैफ अली खान, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, करण जौहर, आलिया भट्ट, गौरी खान, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, गीतकार प्रसून जोशी नजर आये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel