[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment गुवाहाटी में बॉलीवुड सिंगर शान पर हमला, ऑडियंस ने फेंके पत्‍थर, जानें क्‍या है मामला

गुवाहाटी में बॉलीवुड सिंगर शान पर हमला, ऑडियंस ने फेंके पत्‍थर, जानें क्‍या है मामला

0
गुवाहाटी में बॉलीवुड सिंगर शान पर हमला, ऑडियंस ने फेंके पत्‍थर, जानें क्‍या है मामला

बॉलीवुड के सदाबहार गायक शान (शांतनु मुखर्जी) हाल ही में असम के गुवाहाटी में लाइव कंसर्ट के लिए पहुंचे थे लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्यक्रम में मौजूद एक शख्‍स ने उनपर पत्‍थर और कागज के गोले फेंक दिये. प्‍लेबैक सिंगर शान उस वक्‍त हमले के शिकार गये जब वे लाइव शो के दौरान स्‍टेज पर परफॉर्म कर रहे थे. कंसर्ट के दौरान उनपर पेपर बॉल और पत्‍थर से हमला किया गया. हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें फैंस हंगामा मचाते और कुर्सियों तोड़ते दिख रहे हैं.

दरअसल शो के दौरान शान ने बंगाली गीत गाना शुरू किया जिसके बाद विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ता देख शान बीच में ही स्‍टेज छोड़ दिया. बता दें कि शान को कोई हानि नहीं पहुंची है वे सुरक्षित हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मामला तब हुआ जब शान ने मंच पर बंगाली सॉन्‍ग गाना शुरू किया. इस पर वहां मौजूद कुछ दर्शकों ने हूटिंग शुरू कर दी. फैंस कहने लगे कि यह बंगाल नहीं असम है. इस पर शान ने सफाई दी और कहा कि, इस मामले पर राजनीति न करें. एक कलाकार के साथ ऐसा करना गलत है. लेकिन दर्शकों ने हंगामा जारी रखा.

इसके बाद शान ने बीच में कार्यक्रम छोड़ दिया. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के आयोजकों ने इस हादसे को लेकर शान से माफी मांगी और हंगामा करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.

गौरतलब है कि 46 वर्षीय शान ने पिछले महीने ही 30 सितंबर को अपना जन्‍मदिन मनाया है. शान दुनियाभर में लोकप्रिय हैं. उन्‍होंने अपने जादुई आवाज ये फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है. उन्‍होंने ‘जब से तेरे नैना’, ‘चांद सिफारिश’ और ‘दिल देके दर्द दे दिल’ जैसे कई खूबसूरत गाने गाये हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel