[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment अनूप जलोटा का चौंकानेवाला खुलासा, जसलीन संग अपने रिश्‍ते को लेकर कह दी ये बड़ी बात

अनूप जलोटा का चौंकानेवाला खुलासा, जसलीन संग अपने रिश्‍ते को लेकर कह दी ये बड़ी बात

0
अनूप जलोटा का चौंकानेवाला खुलासा, जसलीन संग अपने रिश्‍ते को लेकर कह दी ये बड़ी बात

‘बिग बॉस 12’ के शुरू हुए एक महीने से ज्‍यादा हो गये हैं. शो में दर्शकों को प्‍यार-तकरार, लड़ाई-झगड़े से लेकर घरवालों के कई रंग देखने को मिले हैं. इस बार ‘वीकेंड के वार’ में डबल एविक्‍शन हुआ. इस हफ्ते शो से भजन सम्राट अनूप जलोटा और सबा खान घर से बेघर हो गये. घर के निकलते ही अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू और अपने रिलेशनशिप को लेकर चौंकानेवाले खुलासे किये हैं. उन्‍होंने कहा कि उनके और जसलीन के बीच कोई रिश्‍ता नहीं है और साढ़े तीन से उन्‍हें डेट करने की बात भी झूठी हैं.

बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के अनुसार अनूप जलोटा ने बताया कि, जसलीन उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं. उन्‍होंने कहा,’ लोग मेरे और उसके रिश्‍ते को कभी समझ सकते. वो मेरी शिष्‍या और मैं उसका गुरू हूं. हमारे बीच गर्लफ्रेंड-ब्‍वॉयफ्रेंड का रिश्‍ता नहीं है.’

अनूप जलोटा ने आगे कहा,’ जसलीन को यह शो पहले ऑफर हुआ था. जसलीन ने मुझे कॉन्‍ट्रैक्‍ट किया और बताया कि उन्‍हें बिग बॉस से ऑफर आया था. उन्‍हें जोड़ीदार की तलाश है. क्‍या आप मेरे जोड़ीदार बनकर शो में चलेंगे. लेकिन मेरे पास समय नहीं था तो मैंने मना कर दिया. इसके बाद जसलीन के पिता केसर मथारू ने मुझे घर पर बुलाया. केसर मेरे अच्छे दोस्‍त हैं. उन्‍होंने मुझे जसलीन के साथ बिग बॉस के घर में चलने के लिए मनाया. उन्‍होंने मुझे जाने के तैयार किया.’

अनूप जलोटा ने जसलीन के पिता को अपना पुराना दोस्‍त बताते हुए कहाआईएनएस से बातचीत में कहा,’ मैं जसलीन और उसके परिवार को काफी लंबे समय से जानता हूं. हम लोग कई बार एयरपोर्ट पर मिल हैं और कई बार हमारी मुलाकात उनके घर पर ही हुई है. हालांकि इन मुलाकातों में मैं और जसलीन कम ही बात कर पाते थे. वो तो कभी मेरी फैमिली से मिली भी नहीं है.’

अनूप जलोटा ‘बिग बॉस’ के घर पर ज्‍यादा लंबा सफर तय नहीं कर पाये. अनूप ने इस बारे में कहा,’ मैंने इतने सालों में अपने लंबे करियर में काफी इज्‍जत कमाई है. लड़ाई-झगड़े से मैं दूर ही र‍हता हूं. मैं न तो किसी को गाली दे सकता हूं और न ही गाली खा सकता हूं. मुझे लगता है कि यही मेरे खिलाफ चला गया. लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा कि मेरा सफर काफी यादगार रहा और सभी को बहुत मिस करूंगा.’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel