[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket टीम इंडिया के साथ तस्वीर पर ट्रोल हुर्इ अनुष्का शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कह दी यह बात…!

टीम इंडिया के साथ तस्वीर पर ट्रोल हुर्इ अनुष्का शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कह दी यह बात…!

0
टीम इंडिया के साथ तस्वीर पर ट्रोल हुर्इ अनुष्का शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कह दी यह बात…!

मुंबई : लंदन में भारतीय उच्चायुक्त के कार्यालय में ली गयी भारतीय क्रिकेट टीम की एक तस्वीर में दिखने के लिए सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा कि वह इन चीजों पर ध्यान नहीं देतीं.

30 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि इस तस्वीर में उनकी मौजूदगी से कोई नियम नहीं टूटा. उन्होंने कहा, जिसे भी स्पष्टीकरण देना था, वह दे दिया गया. ट्रोलिंग की गयी. मैं ट्रोल को लेकर प्रतिक्रिया नहीं देती, उनपर ध्यान नहीं देती.

अनुष्का ने अपनी आगामी फिल्म ‘सुई-धागा’ का ट्रेलर जारी किये जाने के मौके पर संवाददाताओं से कहा, जो भी हुआ वह दिशानिर्देशों के अनुरूप था. जो भी होगा, वह दिशानिर्देशों के तहत होगा. यह बेकार का मुद्दा है.

तस्वीर में अनुष्का अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एवं पूरी टीम के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीर उच्चायुक्त के कार्यालय में एक आधिकारिक रात्रिभोज के दौरान ली गयी थी.

बीसीसीआई ने भी तस्वीर अपने ट्विटर खाते पर डाली थी और उसे भी प्रशंसकों की आलोचना का सामना करना पड़ा जिनका कहना था कि क्रिकेट संघ ने दूसरे खिलाड़ियों की पत्नियों या गर्लफ्रेंड को आमंत्रित ना कर नियम तोड़े.

बाद में बीसीसीआई के सूत्रों ने एक अखबार से कहा कि अनुष्का को उच्चायुक्त और उनकी पत्नी ने आमंत्रित किया था और उनकी मौजूदगी दिशानिर्देशों के तहत थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel