[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment इंतजार खत्‍म, इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस 12, सलमान करेंगे होस्ट

इंतजार खत्‍म, इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस 12, सलमान करेंगे होस्ट

0
इंतजार खत्‍म, इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस 12, सलमान करेंगे होस्ट

बिग बॉस के फैंस के लिए खुशखबरी है. 11 वां सीजन खत्म होने के बाद से नये सीजन की ताक में बैठे लोगों के लिए सरप्राइज है. मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, ’16 सितंबर को बिग बॉस- 12 का ग्रैंड प्रीमियर होगा. कुछ दिन पहले से खबरें आ रही हैं कि इस बार बिग बॉस को खतरों के खिलाड़ी से पहले ऑनएयर किया जाएगा. बिग बॉस खत्म होने के बाद खतरों के खिलाड़ी शुरू होगा. हालांकि खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है.

इंडिया फोरम्स वेबसाइट के मुताबिक,’ मेकर्स ने शो से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. यह शो 16 सितंबर से ऑनएयर होगा. ऑडिशन पहले ही हो चुकी है. अब इसकी तैयारियां अपने आखिरी चरण में हैं.’

सूत्रों का कहना है कि जरूरत महसूस हुई तो शो की ऑनएयर डेट में बदलाव किया जा सकता है. बिग बॉस के होस्ट को लेकर अभी तक सलमान खान का ही नाम सामने आ रहा है. बता दें कि इस साल बिग बॉस में जोड़ियां नजर आएंगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, शो को पहले से ज्यादा मजेदार बनाने के लिए एक ही सेक्स के कपल नजर आ सकते हैं. गे और लेस्बियन कपल को भी शॉर्टलिस्ट किया जायेगा.

इसके अलावा एडल्ट स्टार की भी खोज की जा रही है. पोर्न स्टार शांति डायनामाइट के पार्टिसिपेट करने की भी चर्चा है. पिछले कुछ सीजन की तरह इस बार भी घर में सेलेब्रिटी और आम आदमी आयेंगे.

खबरों के मुताबिक, टीवी की कई जोड़ियों को शो का ऑफर दिया गया है. एमटीवी के रॉक ऑन के विनर नैतिक नागदा शो का हिस्सा होंगे. टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह, देवोलीना भट्टाचार्जी, कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर और उनकी गर्लफ्रेंड सुबुही जोशी, मिलिंद सोनम और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर, रित्विक धनजानी और उनकी गर्लफ्रेंड आशा नेगी, निकेतन धीर और कृतिका सेंगर, सृष्टि रोडे और मनीष नागदेव, हैली शाह को अप्रोच किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel