[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment FIFA World Cup : माराडोना फीफा के मेहमान, मैच देखने के लिए रोजाना मिलते हैं 9.04 लाख

FIFA World Cup : माराडोना फीफा के मेहमान, मैच देखने के लिए रोजाना मिलते हैं 9.04 लाख

0
FIFA World Cup : माराडोना फीफा के मेहमान, मैच देखने के लिए रोजाना मिलते हैं 9.04 लाख

-अर्जेंटीना-नाइजीरिया मैच के दौरान स्टेडियम में बीमार पड़ गये थे माराडोना, अब स्वस्थ

सेंट पीटर्सबर्ग : अगर मैदान के अंदर लियोनेल मैसी का जादू चल रहा था तो मैदान के बाहर वीआइपी बॉक्स में बैठे डियगो माराडोना की तूती बोल रही थी, लेकिन अर्जेंटीना की विश्व कप में नाईजीरिया पर जीत के दौरान खुलकर खुशी और गम का इजहार करने वाले इस महान फुटबॉलर की तबीयत आखिर में खराब लग रही थी. इस 57 वर्षीय दिग्गज ने मैच शुरू होने से पहले नाईजीरिया की एक महिला प्रशंसक के साथ ठुमके लगाये तथा अपने प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.

अर्जेंटीना की नाईजीरिया पर 2-1 की जीत के दौरान मेजबान प्रसारक ने माराडोना पर भी कैमरा फोकस करके रखा. जब पहले हाफ के शुरू में मैसी ने अर्जेंटीना को बढ़त दिलायी, तो माराडोना खुशी से उछल पड़े. उन्होंने अपने हाथों से छाती पर क्रास बनाया और आसमान की तरफ देखकर ईश्वर का शुक्रिया अदा किया. माराडोना को विश्व कप देखने के लिए फीफा की ओर से विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है और उन्होंने रोजाना करीब 10 हजार पौंड यानी 9.04 लाख रुपये दिये जा रहे हैं.

बुधवार को माराडोना ने बताया कि वह दुरूस्त हैं. नाइजीरिया के खिलाफ मैच के हाफ टाइम में मेरी गर्दन में काफी दर्द था और मेरा रक्तचाप गिर गया. मैंने डॉक्टर से जांच करायी और उन्होंने मुझे सेकेंड हाफ से पहले घर लौटने की सलाह दी था, लेकिन मैं रूकना चाहता था.

माराडोना कोकीन की लत के कारण कई बार हो चुके हैं बीमार
86वें मिनट में मार्कोस रोजो ने गोल दागा माडारोना उछल पड़े. दोनों हाथों की बीच की उंगलियां मैदान की तरफ करके जश्न मनाया, अंतिम सीटी बजने के तुरंत बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता शुरू हो गयी, जब सोशल मीडिया पर दिखाये गये एक वीडियो में दिखाया गया कि उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है. एक अन्य फोटोग्राफ में दिखाया गया कि यूनीफार्म पहने दो चिकित्सक उनकी जांच कर रहे हैं. उनमें से एक उनकी नाड़ी की जांच कर रहा था. अर्जेंटीनी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार माराडोना को रक्तचाप की वजह से परेशानी हुई. अर्जेंटीनी समाचार पत्र ‘ओले’ ने बाद में रिपोर्ट दी कि माराडोना चलने में सक्षम थे और अपने होटल पहुंच गये हैं. पहले भी स्वास्थ्य कारणों से चर्चा में रहे. इनमें कोकीन की लत शामिल है. उन्हें 2007 में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हेपेटाइटिस के लिए उनका इलाज हुआ था.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel