[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment फिर कैंसिल हुआ कपिल शर्मा का शो, बिना शू‍ट किये लौटे टाइगर श्रॉफ

फिर कैंसिल हुआ कपिल शर्मा का शो, बिना शू‍ट किये लौटे टाइगर श्रॉफ

0
फिर कैंसिल हुआ कपिल शर्मा का शो, बिना शू‍ट किये लौटे टाइगर श्रॉफ

कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इनदिनों वे अपने आनेवाले शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल’ को लेकर व्‍यस्‍त हैं. आपको याद होगा ही उनका पिछला शो आये दिन शूटिंग कैंसिल होने की वजह से विवादों में छाया र‍हता था. अब उनके नये शो के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. इस बार टाइगर श्रॉफ के साथ एक एपिसोड की शूटिंग को कैसिंल कर दिया गया है.

कपिल शर्मा के पहले एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है. शो के पहले एपिसोड में अजय देवगन बतौर मेहमान शामिल हुए थे. वे अपनी फिल्‍म रेड के प्रमोशन के लिए शो में आये थे. दूसरे एपिसोड में टाइगर श्रॉफ ने हिस्‍सा लेना था, लेकिन शूटिंग रद्द कर दी गई.

अब अगर आप सोच रहे होंगे कि ए‍क बार फिर कपिल ने शूटिंग कैसिंल कर दी तो आपको बता दें इस बार शूटिंग रद्द करने की वजह कपिल शर्मा नहीं हैं. सेट पर कुछ तकनीकी खराबी के कारण उन्‍हें शूट कैंसिल करना पड़ा है. टाइगर अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘बागी 2’ के प्रमोशन के लिए इस शो का हिस्‍सा बनने वाले थे.

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीफोन के एक अधिकारी ने बताया, सेट पर कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी जिसे ठीक नहीं किया जा सका. इसलिए इस एपिसोड की शूटिंग दूसरे दिन की जाएगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किसी और दिन रखी गई है. असुविधा के लिए खेद है.’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel