[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment अमिताभ ने ली सेल्फी, एक फ्रेम में दिखे ऐश्वर्या – विवेक

अमिताभ ने ली सेल्फी, एक फ्रेम में दिखे ऐश्वर्या – विवेक

0
अमिताभ ने ली सेल्फी,  एक फ्रेम में दिखे ऐश्वर्या – विवेक

मुंबई: अमिताभ बच्चन ने सेल्फी ली. इस सेल्फी में कई लोग शामिल हुए लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हुई इस फ्रेम में एक साथ दिख रहे विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय बच्चन की . बॉलीवुड के कई दिग्गज इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा से मिलने पहुंचे.

इस टीम में कई लोग शामिल थे जिनमें अमिताभ बच्चन, करण जौहर, प्रसुन जोशी समेत कई लोग शामिल थे. इन आयोजन को ‘शलोम बॉलीवुड’ का नाम दिया गया था. इस मुलाकात में जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई वह ना, तो नेतन्याहू की थी ना अमिताभ बच्चन की. चर्चा बच्चन परिवार की हुई लेकिन नाम शामिल था ऐश्वर्या राय बच्चन का. विवेक इस कार्यक्रम में अपनी पत्नी प्रियंका के साथ मौजूद थे.
सालों बाद दोनों एक्स एक साथ नजर आये हैं. कई कार्यक्रम में दोनों एक दूसरे को नजरअंदाज करते नजर आये. इस मौके पर भी दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की लेकिन इन दोनों के साथ की तस्वीर ने चर्चा को हवा जरूर दे दी. एक साथ एक छत के नीचे मौजूद होने के बाद भी दोनों ने एक दूसरे से दूरी बनाये रखी. नेतन्याहू ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की उसमें दोनों दिखे. कार्यक्रम में अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे.
गौरतलब है कि इन दोनों के बीच दरार तब आयी जब विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सलमान पर गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने सलमान पर गालीगलौज और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बवाल मचा दिया. ऐश्वर्या और विवेक के बीच रिश्तों में खटास इसी के बाद आयी. विवेक आज इसे अपनी सबसे बड़ी गलती मानते हैं. इसके लिए विवेक ने कई बार सलमान से माफी मांगी. एक कार्यक्रम के दौरान विवेक ने सबके सामने कान पकड़ लिये थे. इन सब के बाद भी सलमान ने इस हरकत के लिए विवेक को आज तक माफ नहीं किया.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel