[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment बिग बॉस के दर्शकों के लिए सबसे शॉकिंग खबर, घर से बेघर हो गयीं एंटरटेनिंग अर्शी खान

बिग बॉस के दर्शकों के लिए सबसे शॉकिंग खबर, घर से बेघर हो गयीं एंटरटेनिंग अर्शी खान

0
बिग बॉस के दर्शकों के लिए सबसे शॉकिंग खबर, घर से बेघर हो गयीं एंटरटेनिंग अर्शी खान

मुंबई: बिग बॉस के घर से शनिवार को अर्शी खान बाहर हो गयीं हैं. उनके एलिमिनेशन को लोग पचा नहीं पा रहे हैं. अर्शी के अचानक निकाले जाने से शो के स्क्रिप्टेड होने की भी चर्चा चल रही है. रियलिटी शो बिग बॉस से अर्शी खान बीती रात बाहर हो गयीं. बिग बॉस सीजन 11 के कल के वीकेंड का वार एपिसोड में कार्यक्रम के मेजबान सलमान खान ने अर्शी के कार्यक्रम से बाहर होने की घोषणा की क्योंकि उन्हें सभी घरवालों से कम वोट मिले थे.

इस सप्ताह घर वालों को नोमिनेशन के बारे में चर्चा करने के कारण सजा के तौर पर घर से बेघर होने के लिये नॉमिनेट किया गया था. जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया था उनमें अर्शी, विकास गुप्ता, प्रियंक शर्मा, लव त्यागी, पुनीष शर्मा, आकाश ददलानी और शिल्पा शिंदे शामिल थे. कार्यक्रम से बाहर होते ही बिग बॉस ने अर्शी को दो प्रतिभागियों को सुरक्षित करने के लिये विशेष शक्तियां दी और अर्शी ने विकास तथा प्रियंक शर्मा को सुरक्षित किया.

सलमान ने घोषणा की कि इसके लिये लाइव वोटिंग होगी और विकास एवं प्रियंक में से जिसे सबसे अधिक वोट मिलेंगे वह सीधे सेमी फिनाले हफ्ते में पहुंच जायेगा. विकास को सबसे अधिक वोट मिले थे इस तरह वह सीधे सेमी फिनाले हफ्ते में पहुंच गये. यह कार्यक्रम कलर्स चैनल पर प्रसारित होता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel