[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment VIDEO : धनुष की इस फिल्म से साउथ की फिल्मों में 19 साल बाद वापसी करेंगी काजोल, अमिताभ बच्चन ने लांच किया टीजर

VIDEO : धनुष की इस फिल्म से साउथ की फिल्मों में 19 साल बाद वापसी करेंगी काजोल, अमिताभ बच्चन ने लांच किया टीजर

0
VIDEO : धनुष की इस फिल्म से साउथ की फिल्मों में 19 साल बाद वापसी करेंगी काजोल, अमिताभ बच्चन ने लांच किया टीजर

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और साउथ के स्टार धनुष की भूमिकाओं से सजी फिल्म ‘वीआईपी 2’ का पहला टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर की खास बात यह है कि इसे बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है.

बिग बी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस टीजर को शेयर करते हुए लिखा, धनुष मेरे सह कलाकार दोस्त और मेरे दोस्त रजनीकांत के दामाद की फिल्म. शुभकामनाएं.

बताते चलें कि फिल्म यह फिल्म ‘वेल्लाइला पटाधारी’ (वीआईपी) की सीक्वल है.इसमें काजोल और धनुष के अलावा अभिनेत्री अमला पॉल भी अहम हिस्सा होंगी और फिल्म का सह-निर्माण धनुष की वंडरबार फिल्म्स कर रही है.

No Politics : जब सीएम की पत्नी संग थिरके अमिताभ बच्चन

फिल्म को लेकर धनुष काफी उत्साहित हैं. उन्होंने ट्वीट कर इसके टीजर रिलीज होने की जानकारी दी थी. हालांकि इसके टीजर में अमला पॉल तो नजर नहीं आ रहीं, लेकिन धनुष का दमदार लुक देखने को मिल रहा है. धनुष इसमें एक्शन करते नजर आ रहे हैं.

फिल्म की कहानी की बात करें, तो धनुष इसमें रघुवरन के किरदार में नजर आयेंगे. फिल्म के पहले भाग में दिखाया गया था कि रघुवरन अपने सपने पूरा करना चाहताहै और इसके बीच उसे कई जॉब के ऑफर मिले. लेकिन उसने अपने सपने की खातिर सब ठुकरा दिये.

इसके बाद अंत में दिखाया गया कि उसने अपना सपना पूरा कर लिया है. वहीं कहा जा रहा है कि इसके सीक्वल में रघुवरन के जीवन के आगे का सफर दिखाया जायेगा.

गौरतलब है कि इस फिल्म के साथ काजोल और धनुष पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. इस फिल्म से काजोल 19 साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी करेंगी. यह फिल्म सौंदर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी है. फिल्म इस साल धनुष केजन्मदिन 28 जुलाई को रिलीज की जायेगी.

यहां देखें टीजर –

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel