यूपी के टॉप 5 Govt BTech कॉलेज, एडमिशन से पहले जान लें रैंकिंग

UP Best BTech College: जेईई मेन का रिजल्ट आ चुका है. जिन स्टूडेंट्स ने अच्छा स्कोर किया है, वे अब विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं. उत्तर प्रदेश अपने कॉलेज व यूनिवर्सिटी के लिए जाना जाता है. ऐसे में आज जानेंगे यूपी के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में.

By Shambhavi Shivani | February 22, 2026 12:33 PM

UP Best BTech College: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों (Govt Engineering College) की क्वालिटी जांचने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए NIRF की तर्ज पर  State Institutional Ranking Framework (SIRF) शुरू किया है. इस रैंकिंग सिस्टम का उद्देश्य है शिक्षण गुणवत्ता, रिसर्च, इंफ्रास्ट्रक्चर, प्लेसमेंट और अकैडमिक प्रदर्शन के आधार पर कॉलेजों का रिव्यू करना. इस रैंकिंग के आधार पर जानते हैं यूपी के 5 बेस्ट कॉलेज. 

कमला नेहरू इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी, सुल्तानपुर

Kamla Nehru Institute of Technology, सुल्तानपुर यूपी का बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज है. इस SIRF रैंकिंग में 300 में से 234 अंक मिला है. इसी के साथ इस कॉलेज ने पहला स्थान हासिल कर लिया है. राज्य में इस कॉलेज का प्रदर्शन सबसे बेहतर है. यहां 4 सालों के बीटेक कोर्स की फीस करीब 3 लाख रुपये है. 

राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, आजमगढ़

राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, आजमगढ़ कॉलेज दूसरे नंबर पर है और इसने 300 में से 206 अंक हासिल किया है. यहां मैकेनिकल, सिविल और आईटी समेत कई अन्य प्रमुख ब्रांच में बीटेक की नौकरी ऑफर की जाती है. यहां का प्लेसमेंट 4-5 लाख रूपये सालाना के करीब है.

राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, कन्नौज

राजकीय इंजीनियरिंग कालेज कन्नौज, उत्तर प्रदेश का बेहतरीन कॉलेज है. इसकी स्थापना 2015 में हुई थी. इस कॉलेज को SIRF रैंकिंग में तीसरे स्थान के साथ 202 अंक मिले हैं. यह संस्थान कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच की पढ़ाई के लिए फेमस है. 

बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंडएं टेक्नोलाजी झांसी

बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी, झांसी ने चौथे स्थान के साथ 200 अंक हासिल किया है. संस्थान ने शैक्षणिक गुणवत्ता, प्लेसमेंट और इनोवेशन के आधार पर ये रैंक हासिल की है. यह कॉलेज स्टेट के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है. 

राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, अंबेडकरनगर

राजकीय इंजीनियरिंग कालेज को 197 अंकों के साथ पांचवां स्थान मिला है. कॉलेज ने सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर अकैडमिक प्रदर्शन से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. टेक्निकल एजुकेशन के फील्ड में यह संस्थान तेजी से उभरता हुआ केंद्र बन रहा है. 

यह भी पढ़ें- जेईई मेन फॉर्म में इस डेट से कर सकेंगे करेक्शन, इन स्टेप्स को करें फॉलो