NIT के 590 छात्रों को मिली जॉब, 74 लाख का हाईएस्ट पैकेज

Best BTech College: सरदार वल्लभभाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी SVNIT सूरत ने एक बार फिर अपने बेहतरीन प्लेसमेंट रिकॉर्ड से सभी का ध्यान खींचा है. इस साल संस्थान से BTech करने वाले 590 छात्रों को कॉलेज कैंपस प्लेसमेंट में अच्छी कंपनियों में नौकरी मिली है.

By Ravi Mallick | February 6, 2026 11:35 AM

Best BTech College: सरदार वल्लभभाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी SVNIT सूरत में हर साल यहां देश और विदेश की कई बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट (Top Company Placement) के लिए आती हैं. छात्रों को उनकी स्किल और मेहनत के अनुसार शानदार पैकेज मिलते हैं. इसी वजह से SVNIT सूरत इंजीनियरिंग छात्रों की पहली पसंद बनता जा रहा है.

Best BTech College: 74 लाख तक का हाईएस्ट पैकेज

SVNIT सूरत में इस बार BTech छात्रों को मिलने वाला सबसे ज्यादा पैकेज 74 लाख रुपये तक पहुंच गया है. यह पैकेज देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों के बराबर माना जा रहा है. इससे साफ पता चलता है कि यहां पढ़ने वाले छात्रों की काबिलियत पर कंपनियां भरोसा करती हैं.

ECE ब्रांच में तगड़ा पैकेज

इस साल BTech की ECE यानी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच का प्लेसमेंट सबसे मजबूत रहा है. इस ब्रांच के छात्रों को ज्यादा संख्या में नौकरी के ऑफर मिले हैं. साथ ही औसत सैलरी भी अच्छी रही है. इस ब्रांच में ही 74 लाख का हाइएस्ट पैकेज रहा है.

SVNIT Surat Placement Record Check Here

SVNIT Placement: ब्रांच वाइज प्लेसमेंट कैसा रहा?

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में कुल 208 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 185 ने परीक्षा या इंटरव्यू में हिस्सा लिया और 162 छात्रों का चयन हुआ. यहां प्लेसमेंट प्रतिशत 88 रहा. सबसे कम सैलरी 3.60 लाख, मीडियन सैलरी 7.50 लाख, औसत सैलरी 8.17 लाख और सबसे ज्यादा सैलरी 20.31 लाख रही.

वहीं, केमिकल इंजीनियरिंग में 108 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया, जिसमें 98 छात्र शामिल हुए और 85 छात्रों को नौकरी मिली. इस ब्रांच का प्लेसमेंट प्रतिशत 87 रहा. इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 158 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, 136 छात्र शामिल हुए और 113 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ. इस ब्रांच में सबसे ज्यादा 46.38 लाख का प्लेसमेंट मिला है.

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (BTech CSE) में 118 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, 113 छात्र शामिल हुए और 93 छात्रों को नौकरी मिली. इस ब्रांच का प्लेसमेंट प्रतिशत 82 रहा. इसमें एवरेज पैकेज 16.72 लाख और हाईएस्ट प्लेसमेंट 62 लाख का देखा गया है.

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 104 छात्रों ने प्लेसमेंट सेशन में रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 99 छात्र शामिल हुए और 79 छात्रों का सेलेक्शन हुआ. इस ब्रांच में सबसे अधित यानी 74 लाख की जॉब मिली है. वहीं, सिविल इंजीनियरिंग में 97 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया, 89 छात्र शामिल हुए और 58 छात्रों को नौकरी मिली.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का उभरता टेक्निकल इंस्टीट्यूट, Google में मिलता है प्लेसमेंट