[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home delhi-election-2020 दिल्ली विधान सभा में इस बार आठ महिलाएं क्या मिलेगा मंत्रीपद?

दिल्ली विधान सभा में इस बार आठ महिलाएं क्या मिलेगा मंत्रीपद?

0
दिल्ली विधान सभा में इस बार आठ महिलाएं क्या मिलेगा मंत्रीपद?

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल आठ महिलाएं चुनकर आयीं हैं, विशेष बात यह है कि यह आठों महिलाएं आम आदमी पार्टी से हैं. आम आदमी पार्टी ने कुल नौ महिलाओं को टिकट दिया था जिनमें से आठ जीतकर विधानसभा पहुंच गयी हैं. इस बार के चुनाव में कुल 672 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे जिनमें से 79 महिलाएं थीं.

इस बार सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने महिलाओं को ज्यादा टिकट दिया था. वर्ष 2015 के मुकाबले इस बार ज्यादा महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में थीं. भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने कुल 70 विधानसभा सीट पर 24 महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था, जिनमें से सिर्फ आप की आठ प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंचीं. कांग्रेस ने दस महिलाओं को टिकट दिया था, आप ने नौ को और भाजपा ने पांच महिलाओं को टिकट दिया था.

अबतक दिल्ली विधानसभा में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक 1998 में रही थी, जब शीला दीक्षित प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं, उस वक्त कुल नौ महिलाएं चुनकर सदन पहुंची थीं. उसके बाद 2020 के चुनाव में कुल आठ महिलाएं चुनकर सदन पहुंचीं. 1993 में जब पहली बार विधानसभा गठित हुई थी, उस वक्त तीन महिलाएं सदन पहुंचीं थीं. 2003 में सात महिलाएं सदन पहुंचीं थीं, लेकिन 2008 और 2013 में यह संख्या घटकर तीन पर पहुंच गयी. 2015 में छह महिलाएं चुनकर सदन पहुंचीं थीं, लेकिन कोई भी मंत्री नहीं बन पायी थी. इस बार अरविंद केजरीवाल किसी महिला को मंत्री पद देते हैं या नहीं यह बड़ा सवाल है क्योंकि इसबार महिलाओं का प्रतिनिधित्व सदन में बढ़ा है.

इस बार के चुनाव में आप ने नौ महिलाओं को टिकट दिया, जिनमें से मात्र एक सरिता सिंह जो रोहतास नगर से विधायक थीं, चुनाव हार गयीं, शेष आठों महिला प्रत्याशी चुनाव जीतकर आयीं हैं. जीतकर आने वाली महिला प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा जिसकी चर्चा होती है, वह हैं आतिशी मार्लेना. आतिशी ने कालकाजी सीट से भाजपा के धरमवीर सिंह को 11,393 वोट से हराया. आतिशी शिक्षा के मामलों में मनीष सिसौदिया की खास सलाहकार रही हैं.राखी बिरला ने मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है.

यह अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीट है. उन्होंने भाजपा के करण सिंह को 30,116 वोटों से हराया. शालीमार बाग से दो बार विधायक रहीं वंदना कुमारी ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराया. उनके जीत का अंतर 3,440 था.प्रमिला टोकस ने आरकेपुरम सीट से भाजपा के अनिल शर्मा को 10,369 वोटों से हराया. वहीं भावना गौर ने पालम सीट से भाजपा के विजय पंडित को हराया.वहीं धनवती चंदेला ने राजौरी गार्डन सीट से भाजपा के रमेश खन्ना को 22,972 वोटों से हराया. हरिनगर से राजकुमारी ढिल्लन ने भाजपा के तेजेंदर पाल सिंह बग्गा को 20,131 वोटों से हराया, जबकि त्रि नगर से प्रीति तोमर ने भाजपा के तिलक राम गुप्ता को 10,710 वोटों से हराया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel