[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख से निफ्टी-सेंसेक्स ने लगायी रिकॉर्ड छलांग

वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख से निफ्टी-सेंसेक्स ने लगायी रिकॉर्ड छलांग

0
वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख से निफ्टी-सेंसेक्स ने लगायी रिकॉर्ड छलांग

मुंबई : वैश्विक बाजारों में मिले-जुले कारोबारी रुख से घरेलू शेयर बाजारों में निफ्टी और सेंसेक्स ने रिकॉर्ड छलांग के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ ही निफ्टी ने 9,486 का रिकॉर्ड छलांग लगाया, तो सेंसेक्स ने 30,489 अंकों की नयी ऊंचाई को छूने में कामयाबी हासिल की. इस समय शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी 0.5 फीसदी तक बढ़कर कारोबार कर रहे हैं. इस समय निफ्टी 9,470 और सेंसेक्स 30,450 के ऊपर टिके हुए हैं. शुरुआती कारोबार बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 126 अंक यानि 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 30,449 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 29 अंक यानि 0.3 फीसदी बढ़कर 9,474.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.2 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 सूचकांक में 0.25 फीसदी की मामूली बढ़त दिख रही है. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.5 फीसदी बढ़ा है. आईटी, मेटल, रियल्टी, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में अच्छी खरीदारी आयी है. हालांकि, पीएसयू बैंक, मीडिया, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं. बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 22,900 के करीब पहुंच गया है.

बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में भारती एयरटेल, डॉ रेड्डीज, टीसीएस, एसीसी, एचयूएल और आईसीआईसीआई बैंक 3-0.9 फीसदी तक बढ़े हैं. हालांकि, दिग्गज शेयरों में एशियन पेंट्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग, सिप्ला, एलएंडटी, हिंडाल्को, बीएचईएल, कोल इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.4-0.2 फीसदी तक गिरे हैं.

मिडकैप शेयरों में अदानी पावर, एनएलसी इंडिया, इंडियन होटल्स, ओरेकल फाइनेंशियल और जेएसडब्ल्यू स्टील सबसे ज्यादा 5.5-1.2 फीसदी तक मजबूत हुए हैं. स्मॉलकैप शेयरों में ग्रैविटा इंडिया, अवंती फीड्स, फ्यूचर लाइफ, मुंजाल ऑटो और शालीमार पेंट्स सबसे ज्यादा 10.8-6.3 फीसदी तक उछले हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel