[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business उद्योगपति विजय माल्या को भारत लाने की कोशिश, लंदन पहुंचे अफसर

उद्योगपति विजय माल्या को भारत लाने की कोशिश, लंदन पहुंचे अफसर

0
उद्योगपति विजय माल्या को भारत लाने की कोशिश, लंदन पहुंचे अफसर

नयी दिल्ली : सीबीआइ और प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अफसरों की एक टीम लंदन पहुंची है, जो कि बैंकों का कर्ज लेकर भागे उद्योगपति विजय माल्या के प्रत्यर्पण के बारे में स्थानीय अफसरों से बातचीत करेगी. सीबीआइ के अतिरिक्त निदेशक राकेश अस्थाना की अगुआई में चार सदस्यीय टीम ब्रिटिश अफसरों को माल्या के मामलों की बारीकी से जानकारी देगी इडी के दो वरिष्ठ अफसर भी इस टीम में शामिल हैं.

दरअसल, माल्या के प्रत्यर्पण का मामला इस वक्त ब्रिटेन की एक अदालत में है, जहां न तो सीबीआइ और न ही प्रवर्तन निदेशालय सीधे कोई पक्ष हैं. भारत से टीम लंदन भेजने का उद्देश्य यही है कि माल्या के प्रत्यर्पण के लिए वहां की अदालत में मजबूत मामला बनाया जा सके. 61 वर्षीय शराब कारोबारी माल्या को भारत के प्रत्यर्पण आग्रह पर पिछले महीने ब्रिटेन के अफसरों ने गिरफ्तार किया था. हालांकि, लंदन की एक अदालत ने कुछ ही घंटे में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया. इस मामले में अब 17 मई को सुनवाई होगी.

क्या है मामला : माल्या की फिलहाल बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस पर विभिन्न बैंकों का (ब्याज सहित) 9000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है. माल्या दो मार्च, 2016 को भारत से ब्रिटेन चले गये थे. सीबीआइ ने उनके खिलाफ दो मामले दर्ज किये हैं. एक आइडीबीआइ बैंक से जुड़ा है, जबकि दूसरा स्टेट बैंक की अगुआई वाले समूह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel