[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business पंजाब नेशनल बैंक का तीसरी तिमाही में मुनाफा चार गुना बढ़कर 207 करोड़ रुपये

पंजाब नेशनल बैंक का तीसरी तिमाही में मुनाफा चार गुना बढ़कर 207 करोड़ रुपये

0
पंजाब नेशनल बैंक का तीसरी तिमाही में मुनाफा चार गुना बढ़कर 207 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का दिसंबर 2016 में समाप्त तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा चार गुना उछलकर 207.18 करोड रुपये हो गया. बैंक को इस तिमाही के दौरान फंसे कर्ज की एवज में कम प्रावधान करना पडा, जिससे उसका मुनाफा बढ़ा है. एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 51.1 करोड़ रुपये रहा था. अक्तूबर से दिसंबर 2016 की इस अवधि में बैंक की कुल आय 4.36 प्रतिशत बढकर 14,497.65 करोड़ रुपये हो गयी. एक साल पहले इसी अवधि में यह 13,891.2 करोड़ रुपये रही थी.

पीएनबी की आलोच्य अवधि में सकल गैर-निष्पादित राशि (एनपीए) इस दौरान 8.47 प्रतिशत से बढकर 13.70 प्रतिशत हो गयी. इस दौरान शुद्ध एनपीए दिसंबर 2015 के 5.86 प्रतिशत से बढकर 9.09 प्रतिशत हो गया. तीसरी तिमाही के दौरान कर को छोडकर कुल प्रावधान 2,935.86 करोड़ रुपये का किया गया जबकि एक साल पहले 3,775.53 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था. पिछले साल के मुकाबले इस साल 22.23 प्रतिशत कम प्रावधान हुआ. तिमाही परिणाम आने के बाद शेयर बाजार में पीएनबी का शेयर 2.44 प्रतिशत बढकर 153.30 रुपये पर पहुंच गया.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel