[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business मिस्त्री को हटाने के लिए टाटा संस ने टाटा पावर से एजीएम बुलाने को कहा

मिस्त्री को हटाने के लिए टाटा संस ने टाटा पावर से एजीएम बुलाने को कहा

0
मिस्त्री को हटाने के लिए टाटा संस ने टाटा पावर से एजीएम बुलाने को कहा

नयी दिल्ली : समूह की विभिन्न कंपनियों में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत टाटा संस ने टाटा पावर से कहा है कि वह साइरस मिस्त्री को निदेशक पद से हटाने के लिए शेयरधारकों की बैठक बुलाए. वहीं समूह की एक अन्य कंपनी टाटा केमिकल्स ने इसी उद्देश्य के लिए एजीएम की तारीख तय कर दी है.

उल्लेखनीय है कि समूह की मुख्य अंशधारक कंपनी टाटा संस ने पिछले महीने मिस्त्री को अचानक चेयरमैन पद से हटा दिया था. वह समूह की अन्य सूचीबद्ध कंपनियों से मिस्त्री को हटाना चाहती हैं जो अब भी कई कंपनियों के चेयरमैन या बोर्ड सदस्य हैं.टाटा पावर ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी में 31.05 प्रतिशत अंशधारिता रखने वाली प्रवर्तक टाटा संस ने मिस्त्री को निदेशक पद से हटाने के प्रस्ताव पर विचार हेतु ईजीएम बुलाने की मांग की है.
वहीं टाटा केमिकल्स लिमिटेड ने 23 दिसंबर को अपने शेयरधारकों की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाई है जिसमें साइरस मिस्त्री व नुस्ली वाडिया को कंपनी के निदेशक पद से हटाने के प्रस्ताव पर मंजूरी ली जाएगी. मिस्त्री टाटा केमिकल्स के चेयरमैन हैं. टाटा ग्लोबल बेवरेजज के बोर्ड ने पिछले सपताह मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया था. हालांकि मिस्त्री इसके बोर्ड में तथा अन्य कंपनियों के निदेशक मंडल में बने हुए हैं.
समूह की अन्य कंपनी टीसीएस ने मिस्त्री को निदेशक पद से हटाने के लिए 13 दिसंबर को ईजीएम बुलाई है. वहीं ताज ग्रुप आफ होटल्स चलाने वाली इंडियन होटल्स लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक 20 दिसंबर को होनी है जिसमें मिस्त्री को निदेशक पद से हटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा.
टाटा केमिकल्स में प्रवर्तक टाटा संस की 19.35 प्रतिशत हिस्सेदारी है. टाटा संस ने कंपनी से कहा है कि वह मिस्त्री व वाडिया को हटाने के लिए असाधारण आम बैठक बुलाए. इससे पहले टाटा केमिकल्स ने एक बयान में कहा था कि उसके स्वतंत्र निदेशकों ने मिस्त्री के नेतृत्व में भरोसा जताया है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel