[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business PNB का शुद्ध लाभ 11.5 प्रतिशत घटकर 549 करोड़ रुपये

PNB का शुद्ध लाभ 11.5 प्रतिशत घटकर 549 करोड़ रुपये

0

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 11.5 प्रतिशत घटकर 549.36 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल इसी अवधि में बैंक ने 621.03 करोड] रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था.

नियामकीय जानकारी में बैंक ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय बढकर 14,218.27 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल इसी अवधि में 13,701.93 करोड़ रुपये रही थी.जुलाई से सितंबर 2016 की अवधि में बैंक की ब्याज से कुल आय 4.16 प्रतिशत घटकर 11,830.36 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल इसी अवधि में 12,345.03 करोड़ रुपये थी.

आलोच्य अवधि में बैंक का फंसे कर्ज के समक्ष प्रावधान बढकर 2,533.76 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल इस दौरान 1,882.08 करोड़ रुपये था.आलोच्य अवधि में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) उसके सकल ऋण का 13.63 प्रतिशत रही जबकि पिछले वित्त वर्ष इसी अवधि में यह आंकडा 6.36 प्रतिशत था. बैंक का शुद्ध एनपीए उसके शुद्ध ऋण का 9.10 प्रतिशत रहा जो पिछले वित्त वर्ष में 3.99 प्रतिशत था

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel