[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बदलाव की चिंता न करने, कारोबार पर ध्यान केंद्रित करें : रतन टाटा

बदलाव की चिंता न करने, कारोबार पर ध्यान केंद्रित करें : रतन टाटा

0
बदलाव की चिंता न करने, कारोबार पर ध्यान केंद्रित करें : रतन टाटा

मुंबई : साइरस मिस्त्री को अचानक टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने के एक दिन बाद रतन टाटा ने समूह की कंपनियों के वरिष्ठ प्रबंधन से शीर्ष नेतृत्वमें बदलाव की चिंता किए बिना कामकाज पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है. मिस्त्री को हटाए जाने के बाद रतन टाटा ने समूह के अंतरिम चेयरमैन का पदभार संभाला है. उन्हाेंने कहा कि उनकी भूमिका लघु अवधि के लिए जिससे समूहमें स्थिरता तथा निरंतरता कायम रखी जा सके.

टाटा ने 100 अरब डाॅलर के समूह की कंपनियाें के शीर्ष कार्यकारियाें से कहा कि वे अपने संंबंधित बाजाराेंमें अग्रणी स्थिति हासिल करने तथा शेयरधारकाें का रिटर्न बढाने पर ध्यानकेंद्रित करें. बांबे हाउस में टाटा की कंपनियाें के प्रबंध निदेशकों और वरिष्ठ कार्यकारियों को संबोधित करते हुए टाटा ने कहा, ‘‘मैंने अंतरिम चेयरमैन का कार्यभार स्थिरता और निरंतरता के लिए संभाला है जिससे कोई रिक्तता या खालीपन न रहे. यह लघु अवधि के लिए है. एक नया स्थायी नेतृत्व जल्द सामने आएगा.” कल अचानक हुए घटनाक्रमाें में साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन पद सेबरखास्त कर दिया गया. उनका स्थान अंतरिम चेयरमैन केरूपमें रतन टाटा ने लिया है. टाटा समूह के मुख्य कार्यकारियाें की बैठक एक बजे संपन्न हुई.

समूह की ओर से जारी बयान के अनुसार टाटा ने कहा, ‘‘कंपनियाें को प्रतिस्पर्धा के हिसाब से अपनी बाजार स्थिति को मजबूत करने पर ध्यानकेंद्रित करना चाहिए और अपने खुद के पिछले समय से तुलना नहीं करनी चाहिए. अभियान नेतृत्व वाली भूमिका के लिए होना चाहिए और पीछे-पीछे चलने के लिए नहीं.” समूह की कंपनियाें की मौजूदा पहल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम आकलनकरेंगे और उन पहल को आगे बढाएंगे जिनकीजरूरत है. यदि किसी तरह का बदलाव होगा तो आपसे उस पर विचार-विमर्श किया जाएगा.” कार्यकारियाें के साथ अपने पुरानेजुड़ाव को याद करते हुए टाटा ने कहा, ‘‘मैं आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा है. हम पूर्वमें भी साथ काम कर चुके हैं. संस्थान उसकी अगुवाई करने वाले लोगों से ऊपर है. मुझे आप सभी पर गर्व है. समूह के निर्माण को जारी रखने के लिए मिलकर काम करें.” टाटा ने बाहर मौजूद मीडियाकर्मियाें से बात नहीं की. टाटा संस ने पहले ही घोषणा की है कि चयन समिति नए चेयरमैन का चुनाव करेगी. यह कार्य चार महीने में पूरा किया जाना है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel