नयी दिल्ली : सोशल मीडिया पर ‘ड्रैगन’ के बहिष्कार के अभियान से राष्ट्रीय राजधानी के व्यापारियों को दिवाली के सीजन में बडा झटका लग सकता है. भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव में चीन के भारत विरोधी रवैये के बाद सोशल मीडिया…फेसबुक, व्हाट्सएप आदि पर चीन से आयातित सामान की खरीद न करने के लिए अपील जारी की जा रही है.
रोशनी के पर्व दिवाली से पहले राजधानी के बाजार चीनी सामान से पटे पडे हैं. पिछले कई बरस से दिवाली पर ड्रैगन का कब्जा है. माना जा रहा है कि चाइनीज के बहिष्कार के अभियान ने यदि और जोर पकडा तो दिवाली पर चीन से आयातित सामान की खरीद 20 से 30 प्रतिशत घट सकती है. राजधानी के व्यापारियों का कहना है कि दिवाली पर चीन से सामान का आयात तीन-चार महीने पहले हो जाता है.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
