[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business नयी क्षमता के लिये रिलायंस जियो से मिला भुगतान : एयरटेल

नयी क्षमता के लिये रिलायंस जियो से मिला भुगतान : एयरटेल

0
नयी क्षमता के लिये रिलायंस जियो से मिला भुगतान : एयरटेल

नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने आज कहा कि उसे नई कंपनी रिलांयस जियो से नई क्षमता निर्माण के लिये भुगतान मिला है और दोनों कंपनियों को कनेक्शन के उपर काम करने तथा पोर्ट के परीक्षण की जरुरत है. कुछ दिन पहले ही एयरटेल ने रिलायंस जियो को अतिरिक्त ‘प्वाइंट आफ इंटरकनेक्ट’ (पीओआई) उपलब्ध कराने पर सहमति जतायी.

एयरटेल ने एक बयान में कहा, हालांकि इंटरकनेक्ट समझौते के तहत रिलायंस जियो के भुगतान की तारीख से 90 दिन के भीतर इसे चालू करने का प्रावधान है, लेकिन वह अनुबंध बाध्यता से बहुत पहले पीओआई जारी करने की दिशा में काम करेगा.
बयान के अनुसार, ‘‘हमें उम्मीद है कि जियो पीओआई के समय पर परीक्षण और उसे चालू करना सुनिश्चित करने के लिये पूर्ण सहयोग देगी.’ एयरटेल ने कहा कि नई क्षमता के विस्तार के साथ उपलब्ध कराये जाने वाले कुल इंटरकनेक्शन प्वाइंट तीन गुना हो जाएगा और यह क्षमता 1.5 करोड से अधिक ग्राहकों को सेवा देने के लिये पर्याप्त है. यह जियो के कुल ग्राहकों से कहीं अधिक है. बयान के मुताबिक, ‘‘….एयरटेल ने सुनिश्चित किया है कि उसकी तरफ से कोई क्षमता बाधा नहीं होगी. वास्तव में एयरटेल, जियो को उसके वाणिज्यिक परिचालन से पहले ही पीओआई उपलब्ध करा रही है.’ पीओआई के सफल परीक्षण के बाद इन्हें संचार संपर्क के लिये खोल दिया जायेगा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel