नयी दिल्ली: स्पेनिश ट्रेन टेलगो का आज मथुरा से दूसरे चरण का परीक्षण 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति के साथ शुरू हुआ.ट्रेन में स्पेन और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी सवार थे. परीक्षण दल में शामिल एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने कहा कि ट्रेन में नौ डिब्बे हैं और यह यात्रा दोपहर में 12 बजकर 40 मिनट पर मथुरा से शुरू हुई और दोपहर एक बजकर 33 मिनट पर पलवल पहुंची. ट्रेन ने 84 किलोमीटर की दूरी 53 मिनट में पूरी की. उन्होंने कहा कि मथुरा और पलवल के बीच परीक्षण 25 दिनों तक चलेगा और इस बार गति बढाकर 180 किलोमीटर तक ले जायी जाएगी.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
