न्यूयार्क : प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसाफ्ट ने आज कहा कि वह पेशेवर नेटवर्किंग वेबसाइट लिंक्डइन को 26.2 अरब डालर के नकदी सौदे में खरीदेगी. माइक्रोसाफ्ट ने एक बयान में कहा है कि कंपनी 196 डालर प्रति शेयर के हिसाब से लिंक्डइन को पूरी तरह नकदी सौदे में खरीदेगी. इससे लिंक्डइन का मूल्यांकन 26.2 अरब डालर बैठता है. इसमें कहा गया है कि लिंक्डइन का विशिष्ट ब्रांड, संस्कृति व स्वायत्तता बनी रहेगी . यह सौदा इसी कैलेंडर वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
