[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 75 अंक चढ़कर बंद

शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 75 अंक चढ़कर बंद

0
शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 75 अंक चढ़कर बंद

मुंबई :बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 75 अंक चढ़कर 25,305 पर बंद हुआ. निफ्टी 17 अंक चढ़कर 7,748 अंक पर बंद हुआ. आज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट फार्मा सेक्टर में हुई. अरबिंदों कारोबार में 5 फीसदी की गिरावट हुई. बढ़त वाले सेक्टर में बैंक, एनर्जी व ऑटो वाले सेक्टर रहे.

बाजार का दिन का हाल

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 36 अंकों की तेजी के साथ 25,266 अंक पर पहुंच गया. कल भी सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला था. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेत का निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला और 8 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 7740 अंक पर कारोबार कर रहा है. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है. मिडकैप एक फीसदी से भी कम की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि स्मॉलकैप के शेयरों में 19 अंकों की गिरावट दर्ज की जा रही है.

सोमवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा जून में ब्याज दरों में बढोतरी की संभावना के बीच विदेशी कोषों की निकासी से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 72 अंक से अधिक टूटकर दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया था. हालांकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने करीब 200 अंकों की बढ़त दर्ज की थी. अमेरिका में फेडरल रिजर्व की खुलेबार की क्रियाओं पर निर्णय करने वाली समिति (एफओएमसी) की बैठक की कार्यवाही के विवरणों से यह संकेत मिलता है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक जून की शुरुआत में अपने नीतिगत रुख को कड़ा कर सकता है, जिसकी वजह से निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं.

भारत में मानसून की संभावनाओं पर भी निवेशकों की निगाह है. पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स में 478 अंक की गिरावट दर्ज हुई थी. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 18.65 अंक या 0.24 प्रतिशत के नुकसान से सोमवार को 7,731.05 अंक पर आ गया था. कारोबार के दौरान यह 7,820.60 से 7,722.20 अंक के दायरे में रहा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel