नयी दिल्ली: ट्रेड यूनियनों ने भविष्य निधि :ईपीएफ: जमा पर ब्याज दर को कम कर 8.7 प्रतिशत करने के वित्त मंत्रालय के फैसले के खिलाफ आगामी शुक्रवार को देश व्यापी विरोध प्रदर्शन करने फैसला किया है. ईपीएफओ ने इसके लिये 8.8 प्रतिशत ब्याज रखे जाने की सिफारिश की थी. दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी कर कहा है, ‘‘कर्मचारियों के खिलाफ सरकार के इस तरह के अहंकारी रख की आलोचना करते हुये केंद्रीय ट्रेड यूनियनें कर्मचारियों और कामगारों तथा सभी ट्रेड यूनियनों, चाहे वह किसी भी समूह से जुडी हैं, से इस कदम के खिलाफ 29 अप्रैल 2016 को देशभर में धरना, प्रदर्शन और बैठकें करने का आह्वान करती हैं.”
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
