[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Economic Survey के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 178 अंक चढ़ा

Economic Survey के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 178 अंक चढ़ा

0
Economic Survey के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 178 अंक चढ़ा

मुंबई :आर्थिक समीक्षा का असर आज शेयर बाजार में भी दिखा. सेंसेक्स 178 अंक बढ़कर 23,154 पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 59 अंक की तेजी देखी गयी. समीक्षा में भारत का जीडीपी का अनुमान 7 प्रतिशत से ज्यादा रखा गया.

बाजार का दिन का हाल

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स रेल बजट की सौगात के बीच तीन दिनों की गिरावट के बाद संभला है. बाजार में उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है के सेंसेक्स के सभी इंडेक्स हरे निशान में नजर आ रहे हैं. 226 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स 146 अंकों की तेजी के साथ शुरुआती कारोबार में 23,122 पर नजर आ रहा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. निफ्टी 49 अंकों की बढ़त के साथ शुरुआती कारोबार में 7,020 अंक पर कारोबार कर रहा है. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी उछाल देखने को मिल रही है. मिडकैप के शेयर 41 अंकों की तेजी के साथ और स्मॉलकैप के शेयर 45 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

गुरुवार को रेल बजट के बाद लगातार तीसरे दिन बाजार में बिकवाली का सिलसिला कायम रहा और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 113 अंक टूटकर 23,000 अंक से नीचे आ गया. इसके अलावा फरवरी माह के डेरिवेटिव अनुबंध के निपटान का आखिरी दिन होने तथा वैश्विक बाजारों में कमजोरी से भी यहां धारणा प्रभावित हुई. कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 20 पैसे टूटा जिससे बिकवाली दबाव और बढ गया. रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे का पूंजी व्यय 21 प्रतिशत बढाकर 1.21 लाख करोड रुपये करने का प्रस्ताव किया.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के रूख के साथ खुला, लेकिन रेल बजट के बाद यह नीचे आना शुरू हुआ. अंत में सेंसेक्स 112.93 अंक या 0.49 प्रतिशत के नुकसान से 22,976 अंक पर आ गया. इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स में लगभग 700 अंक का नुकसान दर्ज हुआ. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 48.10 अंक या 0.69 प्रतिशत के नुकसान से 7,000 अंक के स्तर से नीचे 6,970.60 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 6,961.40 से 7,034.20 अंक के दायरे में रहा. रेलवे क्षेत्र से संबंधित कंपनियों के शेयर दबाव में रहे. कालिंदी रेल निर्माण का शेयर 9.26 प्रतिशत टूटा.

टेक्समैको रेल में 8.78 प्रतिशत, टीटीगढ वैगंस में 8.40 प्रतिशत, सिम्प्लेक्स कास्टिंग्स में 8.16 प्रतिशत, स्टोन इंडिया में 5.74 प्रतिशत और बीईएमएल में 4.06 प्रतिशत की गिरावट आई. इसी तरह का बिकवाली दबाव हिंद रेक्टिफायर्स में भी दिखाई दिया. कंपनी का शेयर 7.69 प्रतिशत टूट गया. केरनेक्स माइक्रोसिस्टम्स के शेयर में 4.89 प्रतिशत का नुकसान रहा. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 में नुकसान रहा, 9 लाभ में रहे. अन्य कंपनियों में एसबीआई, टाटा मोटर्स, गेल, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और मारुति के शेयर नुकसान में रहे. वहीं ओएनजीसी, सनफार्मा, एचडीएफसी, कोल इंडिया और सिप्ला के शेयरों में लाभ रहा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel