[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बैंकिंग क्षेत्र के पुनरोत्थान पर केंद्रित होगा बजट: एसबीआई रिसर्च

बैंकिंग क्षेत्र के पुनरोत्थान पर केंद्रित होगा बजट: एसबीआई रिसर्च

0
बैंकिंग क्षेत्र के पुनरोत्थान पर केंद्रित होगा बजट: एसबीआई रिसर्च

नयी दिल्ली: एसबीआई रिसर्च का मानना है कि आने वाले आम बजट में बैंकिंग क्षेत्र के पुनरोत्थान के लिए स्पष्ट एजेंडा तय किए जाने की संभावना है जिसमें एक ‘बैड बैंक’ की स्थापना तथा पुनर्पूंजीकरण का आक्रामक खाका शामिल है. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक अनुसंधान पत्र में कहा है कि यह ‘बैड बैंक’ स्थापित करने का समय है क्योंकि बैंक 6.5 लाख करोड़ रुपये के एनपीए का सामना कर रहे हैं जिनमें बट्टे खाते में डाला गया फंसा कर्ज शामिल नहीं है.

यहां ‘बैड बैंक’ से आशय ऐसी संस्था से है जो कि बैंकों के फंसे कर्ज को अपने अधीन कर लेगा और उसके पुनर्गठन अथवा वसूली आदि का प्रयास करेगा. रपट के अनुसार बैंकिंग क्षेत्र के पुनरोत्थान के एजेंडे में पुनपूंर्जीकरण के लिए आक्रामक खाका भी शामिल होना चाहिए.
गौरतलब है कि सरकार एनपीए को लेकर काफी चिंतित है. बैंकों के बढ़ते एनपीए की वजह से देश में "निवेश चक्र" प्रभावित हो रहा है. भयानक घाटे के दौर से गुजर रहे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कंपनियों को निवेश नहीं करने देना चाहती है.लिहाजा, देश में पर्याप्त निवेश नहीं हो पा रहा है और नौकरियां नहीं पैदा हो रही है. बैंकों के खराब सेहत से देश की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel