नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का बढ़ता एनपीए सरकार के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है. आज सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों का तिमाही नतीजे जारी हुए. इलाहाबाद बैंक, पीएनबी और देना बैेंक तीनों बैंक के नतीजे काफी निराशजनक रहे.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर रघुराम राजन ने पिछले दिनों बयान जारी कर कहा था कि देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का एनपीए बढ़ता जा रहा है.
बैंकों के बढ़ते एनपीए से अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंच रहा है. पिछले महीने रिजर्व बैंक ने बैंकों से मार्च 2017 तक बही-खातों को साफ-सुथरा करने को कहा. उन्हें फंसे कर्ज से निपटने के लिए ज्यादा शक्तियां दी जा रही हैं, चालू वित्त वर्ष के समाप्त तिमाही में कई बैंकों के नतीजे काफी निराशजनक रहे हैं.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
