वाशिंगटन : फेडरल रिजर्व के उपाध्यक्ष स्टेनली फिशर ने आज कहा कि वैश्विक बाजार में उथल-पुथल के कारण अमेरिका की आर्थिक प्रगति और मुद्रास्फीति कमजोर पड सकती है. फिशर ने एक वक्तव्य में कहा कि वैश्विक मंदी के तत्व मौजूद है हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस बात का अंदाजा लगाना अब भी मुश्किल है कि वे किस प्रकार सुलझेंगे और फेडरल ब्याज दर नीति को कितना प्रभावित करेंगे. उन्होंने कहा ‘इस समय यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि इस उतार-चढाव के क्या प्रभाव हो सकते हैं.’
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
