नयी दिल्ली: अमेरिका में एक कार नीलामी में 1956 की बनी एक फेरारी कार 2.8 करोड़ डालर यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से 186 करोड़ रुपये से अधिक में बिक गयी. इसी नीलामी में ‘रॉक’ गायक जैनिस जॉपलिन की पोर्शे और एक अन्य गायक और अभिनेता राय रॉजर्स की 1963 की पैंटिक कार के लिए भी बहुत उंचे दाम लगाये गये. न्यूयार्क के नीलामीघर आरएम सूदबी ने इस वाहनों की नीलामी कल आयोजित की थी.
सबसे अधिक कीमत पर चढी 1956 की फेरारी 290 एमएम को फार्मूला एक रेस के लिए विशेष रूप से बनाया गया था. इसका इस्तेमाल विख्यात रेसर और पांच बार के विश्व चैंपियन जुआन मानुएल फैंजियो ने किया था. कंपनी ने उस समय 290 एमएम की केवल चार कारें बनायी थीं जिनमें से एक यह थी. यह अब तक नीलाम की गयी सबसे महंगी कारों में है. इससे पहले 2014 में बोनहैम्स की नीलामी में एक फेरारी 250 जीटीओ बेर्लिनेटा 3.81 करोड़ डालर में बिकी थी.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
