[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अक्तूबर में घटकर 3.2 प्रतिशत

बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अक्तूबर में घटकर 3.2 प्रतिशत

0
बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अक्तूबर में घटकर 3.2 प्रतिशत

नयी दिल्ली: आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अक्तूबर में घटकर 3.2 प्रतिशत पर आ गई है. कच्चे तेल और इस्पात उत्पादन में भारी गिरावट से बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटी है. अक्तूबर, 2014 में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 9 प्रतिशत और इस साल सितंबर में 3.2 प्रतिशत रही थी. आठ बुनियादी उद्योगों…कोयला, कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली का कुल औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में 38 प्रतिशत का भारांश है. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्तूबर की अवधि में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 2.5 प्रतिशत रही है. बीते वित्त वर्ष के पहले सात माह में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 5.6 प्रतिशत थी.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आज जारी आंकडों के अनुसार अक्तूबर में कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और इस्पात के उत्पादन में गिरावट आई. माह के दौरान कच्चे तेल का उत्पादन 2.1 प्रतिशत तथा इस्पात का 1.2 प्रतिशत घटा. पिछले साल इस महीने में कच्चे तेल का उत्पादन एक प्रतिशत बढा था, जबकि इस्पात उत्पादन की वृद्धि दर 14.2 प्रतिशत रही थी.
इसी तरह अक्तूबर में प्राकृतिक गैस का उत्पादन 1.8 प्रतिशत तथा रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन 4.4 प्रतिशत घटा। इस रख के उलट माह के दौरान कोयला, उर्वरक, सीमेंट और बिजली क्षेत्र के उत्पादन में बढोतरी हुई. कोयला, उर्वरक, सीमेंट तथा बिजली क्षेत्र के उत्पादन में क्रमश: 6.3 प्रतिशत, 16.2 प्रतिशत, 11.7 प्रतिशत तथा 8.8 प्रतिशत की बढोतरी हुई.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel