[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 27,000 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 27,000 के पार

0
शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 27,000 के पार

मुंबई :बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स कल की गिरावट के बाद आज फिर 233.70 अंक की तेजी के साथ सात सप्ताह के उच्च स्तर 27,079.51 पर बंद हुआ. प्रौद्योगिकी और जिंस शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक से यह संकेत मिला था कि वह ब्याज दर में वृद्धि के लिये जल्दबाजी में नहीं है. इससे बाजार में उत्साह बना हुआ है.

कंपनियों के अगले सप्ताह से वित्तीय नतीजे आना शुरू होने से पहले बाजार में लिवाली बढी है. इंफोसिस का वित्तीय परिणाम सोमवार को आने वाला है.

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूत होकर 26,974.92 करोड रपये पर खुला और एक समय 27,200.44 पर पहुंच गया पर अंत में यह 233.70 अंक या 0.87 प्रतिशत मजबूत होकर 27,079.51 अंक पर बंद हुआ. 21 अगस्त के बाद यह स्तर देखा गया है.

निवेशकों की प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से सेंसेक्स में कल 190.04 अंक की गिरावट दर्ज की गयी. इससे पहले, लगातार छह कारोबारी दिन में बाजार में तेजी दर्ज की गयी.

पचास शेयरों वाला नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी एक समय 8,232.20 अंक के उच्च स्तर पर चला गया था लेकिन उच्च स्तर पर मुनाफावसूली के बाद इसमें थोडी गिरावट आयी और यह 60.35 अंक या 0.74 प्रतिशत मजबूत होकर 8,189.70 अंक पर बंद हुआ.

बाजार का दिन का हाल

बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज फिर बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में एक फीसदी तक चढ़ गया. इस बढ़त के साथ सेंसेक्‍स 27,113 अंक पर पहुंच गया. इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी करीब एक फीसदी की बढ़त के साथ 8,208 अंक पर पहुंच गया. मिडकैप और स्‍मॉलकैप के शेयर भी हरे निशान में नजर आ रहे हैं. मिडकैप के शेयर 94 अंक पर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. इसी प्रकार स्‍मॉलकैप के शेयर 98 अंको की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. कल गुरुवार को पिछले छह दिनों की तेजी पर विराम लग गया और सेंसेक्‍स आखरी समय में 190 अंक टूट गया था.

प्रमुख एशियाई बाजारों से कमजोरी के रुख के बीच स्थानीय बाजार में मुनाफा वसूली के दबाव में सेंसेक्स 190 अंक टूटकर 27000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ. बीते छह कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 1,419.91 अंक मजबूत हुआ था. बाजार में तेजी का यह दौर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में 0.50 प्रतिशत की अप्रत्याशित कटौती के बाद शुरू हुआ था. बीएसइ का तीस शेयर आधारित सूचकांक शुरू में 27,129.11 अंक तक मजबूत हुआ लेकिन मौजूदा उच्च स्तर पर सौदों के कटान से यह 26,763.36 तक लुढक गया और अंत में 190.04 अंक की गिरावट दिखाता हुआ 26,845.81 अंक पर बंद हुआ.

बिकवाली दबाव के चलते रिलायंस इंडस्टरीज के शेयर में सबसे अधिक 2.70 प्रतिशत की गिरावट आई. गेल का शेयर 2.52 प्रतिशत टूटा. आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लुपिन, टीसीएस, बजाज आटो, एलएंडटी, ओएनजीसी, मारति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक व सिप्ला का शेयर भी गिरकर बंद हुआ. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 48.05 अंक टूटकर 8,129.35 अंक पर बंद हुआ. यह कारोबार के दौरान 8,196.75 और 8,105.85 अंक के दायरे में रहा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel