अंकारा (तुर्की): वित्त मंत्री अरण जेटली ने चीन की मुद्रा यूआन के हाल के अवमूल्यन और अमेरिका में नीतिगत ब्याज दरों में संभावित वृद्धि की बातों को ‘क्षणिक’ प्रभाव वाली बातें बताते हुए कहा कि भारतीय मुद्रा की विनिमय दर में उतार..चढाव और भारत के बाजारों की स्थिति उसकी वास्तविक अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी. उन्होंने कहा कि भारत ‘‘मजबूत स्थिति” में है और देश के विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में तेजी आनी शुरु हो गई है और सरकार वास्तविक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में लगी हुई है और उसके निर्णय, बाजार के उतार चढाव से प्रभावित नहीं हैं.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
