[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business अनिल अंबानी समूह बांग्लादेश में 3 अरब डालर निवेश करेगा

अनिल अंबानी समूह बांग्लादेश में 3 अरब डालर निवेश करेगा

0
अनिल अंबानी समूह बांग्लादेश में 3 अरब डालर निवेश करेगा

ढाका: अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस पावर ने बिजली की तंगी से जूझ रहे बांग्लादेश में एक मेगा विद्युत संयंत्र और फ्लोटिंग एलएनजी आयात टर्मिनल लगाने के लिये 3 अरब डालर के निवेश समझौते पर आज हस्ताक्षर किये.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिन की बांग्लादेश यात्र के दौरान हुये आपसी सहमति के इस समझौते के अनुसार रिलायंस पावर 3,000 मेगावाट क्षमता का विद्युत संयंत्र और सालाना 20 लाख टन क्षमता का फ्लोटिंग एलएनजी आयात टर्मिनल स्थापित करेगी. समझौते पर रिलायंस पावर के कार्यकारी उपाध्यक्ष समीर गुप्ता ने हस्ताक्षर किये.

रिलायंस पावर बांग्लादेश में विद्युत संयंत्र के लिये विद्युत खरीद समझौते :पीपीए: पर हस्ताक्षर होने की तिथि से तीन साल के भीतर संयंत्र स्थापित करेगी। इस संयंत्र की स्थापना के लिये कंपनी उन्हीं उपकरणों का इस्तेमाल करेगी जो उसने आंध्र प्रदेश में अपनी समलकोट परियोजना के लिये अनुबंधित किये.

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि ये उपकरण अमेरिका की जनरल इलेक्ट्रिक तथा दूसरे आपूर्तिकर्ताओं से उचित वारंटी के तहत उपलब्ध होंगे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel