[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business फिर से उबर के एक ड्राइवर ने महिला यात्री के साथ की छेड़छाड़

फिर से उबर के एक ड्राइवर ने महिला यात्री के साथ की छेड़छाड़

0
फिर से उबर के एक ड्राइवर ने महिला यात्री के साथ की छेड़छाड़

नयी दिल्ली: कैब सेवा प्रदाता कंपनी उबर एक बार फिर विवादों में है, पिछले वर्ष दिसंबर में टैक्सी ड्राइवर द्वारा महिला यात्री के साथ कथित बलात्कार की घटना के बाद इस अमेरिका आधारित कंपनी के एक अन्य ड्राइवर पर एक महिला यात्री से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. कल हुई इस घटना के बाद पीड़ित ने फोन पर उबर के एक प्रतिनिधि को शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के अनुसार, वह उबर कैब से गुड़गांव जा रही थी. रास्ते में ड्राइवर ने कथित तौर पर बलपूर्वक उसे चूमने और उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की. ड्राइवर की पहचान विनोद के तौर पर हुई है.

शिकायत के जवाब में प्रतिनिधि ने कहा कि हमारी नीति इस तरह के आचरण को कतई बर्दाश्त न करने की है और मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हमारी टीम कैब के ड्राइवर विनोद के खिलाफ तत्काल समुचित कार्रवाई करेगी. गुड़गांव पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि मामले में गुड़गांव पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (छेडछाड) के तहत कैब के ड्राइवर के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि ड्राइवर की पहचान कर ली गई लेकिन उसे अभी गिरफ्तार किया जाना है. उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना के संबंध में एक मेल मिला और तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई. उनके अनुसार, पुलिस ने उबर से इस मुद्दे पर सूचना मुहैया कराने का आग्रह किया जो उन्हें उपलब्ध करा दी गई. बहरहाल, महिला के भाई ने शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद कोई कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया और आरोपी को सजा देने की मांग की.

महिला के भाई ने कहा कि उबर को इस मामले में शिकायत किए जाने के बाद भी कोई कारवाई नहीं हुई, आपकी ओर से इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली. उन्होंने बताया कि इस मामले में गुड़गांव पुलिस में शिकायत दी है. आरोप के जवाब में उबर ने कहा कि हमारी टीम फोन के जरिये सूचना मिलने पर कुछ ही मिनट में पीड़ित तक पहुंच गई. घटनाक्रम के सत्यापन के लिए उबर टीम के कई सदस्यों ने ड्राइवर से पूछताछ की. उबर की आधिकारिक प्रतिक्रिया में दावा किया गया है कि ड्राइवर पर तत्काल कार्रवाई की जा चुकी है और मामले की गहन जांच की जा रही है. इसने आगे कहा है कि संबद्ध पक्षों की निजता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उबर संबद्ध पक्षों के साथ इस मामले से सीधे निपटेगी.

संपर्क करने पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है और शायद गुड़गांव पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई होगी. उबर ने हाल ही में आइआइटी स्नातक अमित जैन को भारत में अपने संचालनों के लिए अध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया था. उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में 27 वर्षीय एक वित्तीय परामर्शदाता के साथ उबर के एक ड्राइवर द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किए जाने की घटना के बाद इस कैब सेवा पर राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिबंध लगा दिया गया. एसोसिएशन ऑफ रेडियो टैक्सी इंडिया ने इन हालात को चिंताजनक बताते हुए इस संबंध में तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel