[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business कमजोर वैश्विक संकेतों, सुस्त मांग से सोना चांदी में गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेतों, सुस्त मांग से सोना चांदी में गिरावट

0
कमजोर वैश्विक संकेतों, सुस्त मांग से सोना चांदी में गिरावट

नयी दिल्ली : आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग और विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने में तीन दिन से जारी तेजी आज थम गई और इसका भाव 285 रुपये की गिरावट के साथ 27,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठान के कारण चांदी का भाव भी 700 रुपये की गिरावट के साथ 36,700 रुपये प्रति किग्रा रह गया.

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी में बेरोजगारी के आंकडों से अटकलें लगायी जा रही हैं कि अब वहां फेडरल रिजर्व उम्मीद से पहले ब्याज दरें बढा सकता है क्योंकि पिछले सप्ताह बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वालों की संख्या विगत 15 वर्षो में सबसे कम रही. इन आंकडों के आने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में आठ सप्ताह की सबसे बडी गिरावट दर्ज की गई और इसका असर घरेलू बाजार पर भी पडा.

घरेलू मोर्चे पर कीमतों का रुख निर्धारित करने वाले बाजार, सिंगापुर में सोने की दर 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,180.78 डॉलर प्रति औंस रह गई. सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा मौजूदा स्तर पर आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग कमजोर होने से भी कारोबारी धारणा और मंद हो गई.

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 285-285 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 27,190 रुपये और 27,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. विगत तीन सत्रों में इसमें 425 रुपये की तेजी आई थी. हालांकि सीमित सौदों के बीच गिन्नी के भाव 23,700 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर बने रहे.

सोने के ही अनुरुप चांदी तैयार की कीमत 700 रुपये की गिरावट के साथ 36,700 रुपये प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 945 रुपये की गिरावट के साथ 36,515 रुपये प्रति किग्रा रह गई. चांदी सिक्कों की कीमत भी 1,000 रुपये की गिरावट के साथ लिवाल 55,000 रुपये और बिकवाल 56,000 रुपये प्रति सैकडा पर बंद हुए.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel