[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business एचडीएफसी लिमिटेड का शुद्ध लाभ 9.6 प्रतिशत बढा

एचडीएफसी लिमिटेड का शुद्ध लाभ 9.6 प्रतिशत बढा

0
एचडीएफसी लिमिटेड का शुद्ध लाभ 9.6 प्रतिशत बढा

मुंबई : आवास ऋण उपलब्ध कराने वाली एचडीएफसी लिमिटेड ने आज कहा कि 31 मार्च 2015 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 9.6 प्रतिशत बढकर 2,646.35 करोड रुपये हो गया.

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि गत वर्ष की समान तिमाही (जनवरी-मार्च) में उसने 2,414.70 करोड रुपये का मुनाफा कमाया था. इस दौरान कंपनी की कुल एकीकृत आय बढकर 14,726.18 करोड रुपये हो गई जो कि पूर्व वर्ष में 1,266.47 करोड रुपये रही थी.
एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ आलोच्य तिमाही में 8.06 प्रतिशत बढकर 1,862.43 करोड रुपये हो गया. कंपनी के निदेशक मंडल ने 2014-15 के लिए 13 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर से अंतिम लाभांश देने का प्रस्ताव किया है.
इसी तरह 31 मार्च 2015 को समाप्त समूचे वित्त वर्ष के लिए कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 10.2 प्रतिशत बढकर 8,762.62 करोड रुपये हो गया. इस दौरान कंपनी की कुल आय भी बढकर 48,315.69 करोड रुपये हो गई.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel