[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों से सोना-चांदी में गिरावट

कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों से सोना-चांदी में गिरावट

0
कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों से सोना-चांदी में गिरावट

नयी दिल्ली : विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की सुस्त मांग से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में चार दिनों की तेजी के बाद आज सोना 20 रुपये घटकर 27,230 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. चांदी को भी प्रतिरोध का सामना करना पडा और यह 500 रुपये गिरकर 38,000 रुपये प्रति किलो रह गयी.

बाजार सूत्रों ने कहा कि मौजूदा स्तर पर आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक रुख से मुख्यत: बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट रही. घरेलू बाजार में कीमतों का रुख निर्धारित करने वाले बाजार सिंगापुर में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,213.21 डॉलर प्रति औंस रह गया जो कल 1,214.84 डॉलर प्रति औंस पर था जबकि चांदी की कीमत 0.3 प्रतिशत घटकर 16.93 डॉलर प्रति औंस रह गया.

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 20-20 रुपये घटकर क्रमश: 27,230 रुपये और 27,080 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इससे पहले पिछले चार सत्रों में सोने में 675 रपये की तेजी आई थी. हालांकि, सीमित सौदों के कारण गिन्नी की कीमत 23,700 रुपये प्रति 8 ग्राम के पूर्वस्तर पर स्थिर रही.

चांदी तैयार की कीमत 500 रुपये घटकर 38,000 रुपये प्रति किलो और साप्ताहिक डिलीवरी 290 रुपये घटकर 37,890 रुपये प्रति किलो रह गई. हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 57,000 रुपये और बिकवाल 58,000 रुपये प्रति सैकडा के पूर्वस्तर पर ही बंद हुए.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel