[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business तीन सप्ताह के उच्चतर स्तर पर सोना 27,100, चांदी भी तेज

तीन सप्ताह के उच्चतर स्तर पर सोना 27,100, चांदी भी तेज

0
तीन सप्ताह के उच्चतर स्तर पर सोना 27,100, चांदी भी तेज

नयी दिल्ली : पश्चिम एशिया की अशांति की वजह से सुरक्षित निवेश के रूप में बहुमूल्य धातुओं की मांग बढ़ने से विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच बीते सप्ताह सोने की कीमत करीब तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 27,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसके अलावा त्यौहारों और शादी विवाह की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से भी सोने का दाम 27,000 रुपये के ऊपर पहुंच गया.

बुधवार को बाजार बंद रहे क्योंकि एक लाख रुपये से अधिक का सोना खरीदने पर स्थायी खाता संख्या (पैन नंबर) के उल्लेख की अनिवार्यता के बजट प्रस्ताव के विरोध में कारोबारियों ने हड़ताल की.सर्राफा बाजार के सूत्रों ने सोना कीमतों में तेजी का श्रेय वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख को दिया. इस वैश्विक तेजी का कारण यमन पर सउदी अरब और उसके मित्र देशों द्वारा हवाई हमले शुरू किये जाने से राजनीतिक तनाव को लेकर पैदा हुई चिंतायें हैं.
बाजार सूत्रों ने कहा कि आम तौर पर निवेशक राजनीतिक उथल- पुथल के समय बहुमूल्य धातुओं की ओर अपना रख कर लेते हैं.
वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सप्ताहांत के समय सोना 1,198.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ जो गुरवार को 16.97 डॉलर प्रति औंस की ऊंचाई को छू गया था और चांदी भी 17.11 डॉलर की ऊंचाई तक चढ़ने के बाद 16.97 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel