[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business रिजर्व बैंक भविष्य में जरुर घटाएगा ब्‍याज दर : अरुण जेटली

रिजर्व बैंक भविष्य में जरुर घटाएगा ब्‍याज दर : अरुण जेटली

0
रिजर्व बैंक भविष्य में जरुर घटाएगा ब्‍याज दर : अरुण जेटली

नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक की सालाना मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि भारत को ऊंची वृद्धि के लिए कम ब्याज दरों की दरकार है और भविष्य में निश्चित तौर पर दरों में और कटौती की जाएगी जिससे उधारी की लागत में कमी आएगी. यहां एक कार्यक्रम में जेटली ने कहा, ‘मुझे पक्का विश्वास है कि भविष्य में हमें दरों में और कटौती देखने को मिलेगी. लेकिन आज की तारीख में यदि आप मुझसे पूछें कि कब और कितनी तो यह आरबीआई के अधिकार क्षेत्र में है और मैं यह उन पर छोडता हूं.’

इस साल ब्याज दरों में दो बार कटौती कर चुका रिजर्व बैंक 2015-16 के लिए सात अप्रैल को वार्षिक मौद्रिक नीति की समीक्षा करेगा. जेटली ने कहा, ‘मेरा खुद का विचार है कि भारत को अपनी ब्याज दरें कम करने की जरुरत है.’ वित्त मंत्री ने हालांकि कहा कि वह ब्याज दरों पर अंतिम निर्णय करने का काम आरबीआई पर छोडेंगे क्योंकि यह आरबीआई के अधिकार क्षेत्र का मामला है.

उन्होंने कहा, ‘मैंने कुछ दिन पहले गवर्नर (रघुराम राजन) की मौजूदगी में इस बात का जिक्र किया था कि हम दरों में कटौती के लिए बैंकों पर दबाव नहीं डालते. लेकिन हम यह उम्मीद जरुर करते हैं कि बैंक स्थिति का आकलन करने के बाद एक सूझबूझ भरा निर्णय करे. हमारे बैंक कमोबेश जिम्मेदारी से काम करते हैं.’

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel