[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business एयरएशिया इंडिया ने जेआरडी टाटा की तस्वीर वाले विमान का किया अनावरण

एयरएशिया इंडिया ने जेआरडी टाटा की तस्वीर वाले विमान का किया अनावरण

0
एयरएशिया इंडिया ने जेआरडी टाटा की तस्वीर वाले विमान का किया अनावरण

हैदराबाद: एयर एशिया इंडिया ने विमान के बाहरी हिस्से में जेआरडी टाटा की तस्वीर वाले चौथे विमान का आज अनावरण किया. भारतीय उपमहाद्वीप में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र के नायक रहे जेआरडी के सम्मान में विमानन कंपनी ने विमान के बाहरी हिस्से में उनकी तस्वीरें बनाईं हैं. इस विमान का नाम "द पायनियर" रखा गया है.

एयरएशिया इंडिया के इस चौथे विमान के बाहरी आवरण पर जेआरडी की पुस मॉथ के साथ तस्वीर छपी है. जेआरडी ने यह विमान 15 अक्तूबर 1932 को उडाया था जिसके बाद टाटा एयरलाइन्स का जन्म हुआ और उप महाद्वीप में नागर विमानन सेवा शुरु हुई.
इस विमान का अनावरण एयरएशिया इंडिया के मुख्य कार्यकारी मिट्टू चांडिल्य, एयरएशिया के समूह मुख्य कार्यकारी टोनी फर्नांडीस, एयरएशिया इंडिया के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष और टाटा सन्स के मानद चेयरमैन रतन एन टाटा ने यहां जीएमआर के एयरो टेक्निक एमआरओ हैंगर में किया.
चांडिल्य ने कहा " एयरएशिया इंडिया के विकास की खुशी में उस व्यक्ति को सम्मानित करना चाहते हैं जिनके बगैर भारत में विमानन असंभव होता. टाटा समूह ने भारतीय विमानन को बडे पैमाने पर आकार दिया और इससे एयरएशिया इंडिया के लिए भी बडी मदद मिली." फिलहाल एयरएशिया के गंतव्य नेटवर्क में बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, गोवा, चंडीगढ, जयपुर और पुणे है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel