[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business मौसमी मांग और वैश्विक संकेतों से सोना हुआ महंगा

मौसमी मांग और वैश्विक संकेतों से सोना हुआ महंगा

0
मौसमी मांग और वैश्विक संकेतों से सोना हुआ महंगा

नयी दिल्ली : सोने की कीमतों में दो दिनों की गिरावट थम गई तथा चालू शादी विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की लिवाली बढने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 120 रुपये की तेजी के साथ 27,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की छिटपुट मांग के कारण चांदी की कीमत 37,200 रुपये प्रति किग्रा पर स्थिर बनी रही.

बाजार सूत्रों ने कहा कि चालू शादी विवाह के मौसम और मजबूत होते वैश्विक रुख के कारण आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की ताजा लिवाली के कारण मुख्यत: सोने की कीमतों में सुधार आया. घरेलू बाजार में कीमतों की दिशा निर्धारित करने वाले बाजार, न्यूयार्क में सोने की कीमत कल के कारोबार में 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,213.10 डॉलर प्रति औंस हो गयी.

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 120-120 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 27,120 रुपये और 26,920 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. विगत दो सत्रों के कारोबार में इसमें 70 रुपये की गिरावट आई थी. गिन्नी की कीमत भी 50 रुपये की तेजी के साथ 23,700 रुपये प्रति आठ ग्राम हो गयी.

दूसरी ओर चांदी तैयार के भाव 37,200 रुपये प्रति किग्रा पर स्थिर रहे और साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 40 रुपये की गिरावट के साथ 36,555 रुपये प्रति किग्रा रह गये. हालांकि सीमित सौदों के बीच चांदी सिक्कों में सीमित दायरे में कारोबार हुआ तथा कारोबार के अंत में इनके भाव लिवाल 59,000 रुपये और बिकवाल 60,000 रुपये प्रति सैकडा के पूर्व के स्तर पर ही बंद हुए.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel