[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business डीजल से भी सस्‍ता हुआ विमान ईंधन, दाम 11.3 फीसद घटे

डीजल से भी सस्‍ता हुआ विमान ईंधन, दाम 11.3 फीसद घटे

0
डीजल से भी सस्‍ता हुआ विमान ईंधन, दाम 11.3 फीसद घटे

नयी दिल्ली : विमान ईंधन (एटीएफ) कीमतों में आज 11.3 प्रतिशत की भारी कटौती की गई है. इससे जेट ईंधन अब डीजल से भी सस्ता हो गया है. पिछले महीने जेट ईंधन के दाम पेट्रोल से नीचे आ गए थे. हालांकि, एक पखवाडे में होने वाले संशोधन में अभी तक पेट्रोल व डीजल कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 105 रुपये घटाकर 605 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिये गये हैं.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम इस समय पिछले छह साल के निचले स्तर पर आ गए हैं. पेट्रोलियम कंपनियों ने आज विमान ईंधन या जेट फ्यूल के दाम 5,909.9 रुपये प्रति किलोलीटर या 11.27 प्रतिशत घटाने की घोषणा की है. इससे एटीएफ के दाम दिल्ली में घटकर 46,513.02 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गये हैं. इससे पहले एटीएफ कीमतों में एक जनवरी को सबसे अधिक 7,520.52 रुपये प्रति किलोलीटर या 12.5 प्रतिशत घटाया गया था.

इससे अब एटीएफ की कीमत डीजल से भी कम हो गई है. पिछले महीने एटीएफ की कीमत दिल्ली में घटकर 52.42 रुपये प्रति लीटर पर आ गई थी. उस समय पेट्रोल का दाम 58.91 रुपये लीटर था. आज की कटौती के बाद एटीएफ की कीमत 46.51 रुपये प्रति लीटर रह गई है और यह डीजल से भी सस्ता हो गया है. डीजल का दिल्ली में दाम 51.52 रुपये प्रति लीटर है. परंपरागत रूप से वाहन ईंधन गुणवत्ता में एटीएफ से कम होता है और उसकी कीमत भी कम होती है.

लेकिन नवंबर के बाद से पेट्रोल व डीजल पर सरकार ने चार बार उत्पाद शुल्क में बढोतरी की है, जिसकी वजह से वाहन ईंधन एटीएफ से महंगा गया है. इस दौरान पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 7.75 रुपये प्रति लीटर व डीजल पर 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढोतरी हुई है. पिछले साल अगस्त से पेट्रोल कीमतों में नौ बार में 14.69 रुपये लीटर की कटौती हुई है. वहीं अक्तूबर में डीजल को नियंत्रणमुक्त किए जाने के बाद से इसकी कीमत में 10.71 रुपये लीटर की कटौती हुई है.

एटीएफ पर आठ प्रतिशत का उत्पाद शुल्क लगता है. आज की कटौती के बाद अगस्त से एटीएफ के दाम सात बार घटाए जा चुके हैं. किसी एयरलाइन की परिचालन लागत में एटीएफ की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत बैठती है. हालांकि, एटीएफ कीमतों में कटौती के बाद यात्री किरायों पर पडने वाले असर के बारे में किसी एयरलाइंस से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है. वैश्विक रूख के अनुरुप 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाकर 605 रुपये कर दिए गए हैं.

अभी तक दिल्ली में इसकी कीमत 708.50 रुपये थी. अगस्त के बाद से बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 12 बार कटौती की जा चुकी है. उपभोक्ताओं को एक साल में सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर मिलते हैं. उसके बाद उन्‍हें बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर लेना पडता है. फिलहाल दिल्ली में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 417 रुपये है. बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम आखिरी बार एक जनवरी को घटाया गया था.

उस समय इसमें 43.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती हुई थी. पिछले सात महीनों में कटौती के बाद बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 317.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती हो चुकी है. इससे इसके दाम तीन साल के निचले स्तर पर आ गए हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel