[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 65,570 करोड रुपये घटा पांच शिर्ष कंपनियों की बाजार पूंजी

65,570 करोड रुपये घटा पांच शिर्ष कंपनियों की बाजार पूंजी

0
65,570 करोड रुपये घटा पांच शिर्ष कंपनियों की बाजार पूंजी

नयी दिल्ली : दस शीर्ष कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 65,570.45 करोड रुपये घटा है. यह आंकडा बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से तैयार किया गया है. आलोच्य सप्ताह में टीसीएस, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्टरीज, इन्फोसिस तथा सनफार्मा का बाजार पूंजीकरण घटा है, जबकि आईटीसी, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई तथा आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गई है.

देश की सबसे बडी साफ्टवेयर निर्यातक टीसीएस का बाजार पूंजीकरण इस दौरान 45,883.21 करोड रुपये घटकर 4,78,889.40 करोड रुपये रह गया. आईटी क्षेत्र की कंपनी का सितंबर तिमाही का शुद्ध मुनाफा 5,244 करोड रुपये रहा है, जो बाजार उम्मीदों से कम है. इसी तरह रिलायंस इंडस्टरीज (आरआईएल) का बाजार पूंजीकरण 7,129.98 करोड रुपये घटकर 3,03,454.27 करोड रुपये, ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 6,202.73 करोड रुपये घटकर 3,39,866.85 करोड रुपये रह गया.

सनफार्मा का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 4,338.96 करोड रुपये टूटकर 1,65,243.04 करोड रुपये तथा इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 2,015.57 करोड रुपये टूटकर 2,21,302 करोड रुपये रह गया. वहीं दूसरी ओर कोल इंडिया (सीआईएल) का बाजार पूंजीकरण 10,737.82 करोड रुपये बढकर 2,22,051.79 करोड रुपये, एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 5,300.67 करोड रुपये बढकर 1,88,308.13 करोड रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,284.47 करोड रुपये बढकर 1,74,251.70 करोड रुपये पर पहुंच गया.

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,430.28 करोड रुपये बढकर 2,13,739.94 करोड रुपये, आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 598.07 करोड रुपये बढकर 2,82,208.89 करोड रुपये हो गया. बाजार पूंजीकरण के लिहाज से दस शीर्ष कंपनियों में टीसीएस पहले नंबर पर है. उसके बाद ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्टरीज, आईटीसी, कोल इंडिया, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक तथा सन फार्मा का नंबर आता है. बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 188.85 अंक के नुकसान से 26,108.53 अंक रह गया.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel