[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बैंक अब मोबाइल पर हिन्‍दी में देंगे लेनदेन की सूचना

बैंक अब मोबाइल पर हिन्‍दी में देंगे लेनदेन की सूचना

0
बैंक अब मोबाइल पर हिन्‍दी में देंगे लेनदेन की सूचना

नयी दिल्‍ली: आने वाले समय में आपको अपने मोबाइल पर एटीएम से लेनदेन संबंधी सूचना हिन्दी में मिल सकती है. यहां तक कि एटीएम से नकदी निकालने के बाद खाते में बकाया राशि की जानकारी भी हिन्दी अथवा दूसरी स्थानीय भाषाओं में प्राप्त हो सकती है. एप्लीकेशन भाषा प्रबंधन के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी ‘लिंगवानेक्स्ट’ ने आज इस संबंध में मोबाइल एप्लीकेशन उत्पाद ‘लिंग्वीफाई.मोबाइल’ जारी करते हुये यह जानकारी दी.

लिंगवानेक्स्ट के सीईओ जगदीश सहस्रबुद्धे ने यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा ‘इस बारे में हमारी कुछ बैंकों और एटीएम निर्माताओं से बातचीत चल रही है. ग्राहकों को उनके मोबाइल पर लेनदेन की जानकारी हिन्दी में प्राप्त हो इसके लिये, हमें बैंक नेटवर्क, एटीएम मशीन में साफ्टवेयर डालना होगा.’

सहस्रबुद्धे ने कहा, ‘सार्वजनिक क्षेत्र के ज्यादातर बैंकों के लिये हालांकि, हम दूसरे काम पहले से ही कर रहे हैं. इसमें पासबुक को स्थानीय भाषा में प्रकाशित करने, बैंक स्टेटमेंट और दूसरी जानकारी देने जैसे काम हैं, लेकिन मोबाइल, एटीएम और बैंक नेट के स्तर पर यह काम अभी होना बाकी है, वर्ष के अंत तक कुछ बैंकों में इसकी शुरुआत हो सकती है.’ हालांकि, उन्होंने बैंकों के नाम नहीं बताये.

लिंगवानेक्स्ट ने आज सामानों की ऑनलाइन खरीद बिक्री की अग्रणी साइट क्विकर डॉट कॉम के लिये हिन्दी मोबाइल एप्लीकेशन जारी किया. इसके अलावा देश के बडे फैशन ब्रांड येपमी के लिये भी मोबाइल एप्स को हिन्दी में जारी किया.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel