[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business कार लोन लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

कार लोन लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

0
कार लोन लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
वर्ष 2019 में कारों की बिक्री में आयी जबर्दस्त गिरावट के बाद कंपनियों ने ग्राहकों के लिए कई ऑफर पेश किये हैं ताकि ग्राहक कार खरीदने के अपने सपने को पूरा कर सकें. बैंकों ने भी अपने लोन पर ब्याज दरों में गिरावट की है. ऐसे में कार खरीदने का अभी सबसे अच्छा समय है. इसलिए कार की खरीदारी करने से पहले आप अपने आप को पूरी तरह से तैयार कर लें.
लोन की अवधि : वैसे तो बैंक कार लोन को चुकाने की अवधि सात वर्ष तक देते हैं जिससे ग्राहक को इएमआइ का बोझ कम हो और भुगतान करने में सहुलियत हो, लेकिन बेहतर यही है कि आप कम से कम अवधि के लिए लोन लें. इससे आपकों कम ब्याज देना पड़ेगा. यहां इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अवधि कम करने पर इएमआइ की राशि अधिक हो जायेगी और यह आपके घर के मासिक खर्च पर बोझ न बन जाये और आप अपने निवेश को जारी रख सकें.
मार्जिन मनी : आज के समय में बैंक 90 से लेकर शत प्रतिशत तक लोन दे रहे हैं. जितना ज्यादा लोन होगा उतनी ही अधिक ब्याज का भुगतान करना होगा. इसलिए यह कोशिश करना चाहिए कि अपनी बचत व निवेश से जो पैसा जमा किया है उससे डाउनपेमेंट करें और कम से कम लोन लेने का प्रयास करें, जिससे कि आपको इमर्जेंसी फंड या बड़े निवेश को तोड़ने न पड़ें.
प्रोसेसिंग फीस : कार लोन पर लगने वाला प्रोसेसिंग फीस नॉन-रिफंडेबल होता है और यह अधिक से अधिक 10 हजार तक हो सकता है. लेकिन त्योहारी मौसम में बैंक अपने विशेष ऑफर के तहत प्रोसेसिंग फीस नहीं लेते हैं. ऐसे समय ध्यान देने की बात है कि कहीं बैंक इसकी भरपायी करने के लिए किसी दूसरे तरह के चार्ज तो नहीं जोड़ रहे.
प्रीपेमेंट : लोन को आप निर्धारित अवधि के पहले भी चुका सकते हैं. प्रीपेमेंट करने पर आपको कम ब्याज भुगतान करना पड़ता है. कुछ बैंक बचे हुए लोन की राशि पर एक न्यूनतम प्रीपेमेंट शुल्क भी लगाते हैं. इसलिए लोन लेने से पहले इस बात की तसल्ली जरूर कर लें कि अगर प्रीपेमेंट के माध्यम से लोन चुकाने की योजना है, तो आपको कम से कम शुल्क देना पड़े. कुछ बैंक इसके लिए अवधि या प्रीपेमेंट की किस्त भी निर्धारित कर रहे हैं.
क्रेडिट स्कोर : आज के समय में कार लोन लेने में यह एक महत्वपूर्ण कारक है. 750 या उससे अधिक के क्रेडिट स्कोर वालों को कार लोन मिलने में आसानी होती है.
ब्याज दर : किसी भी कार लोन की राशि लोन की अवधि, डाउन पेमेंट, क्रेडिट रिपोर्ट और नेट इनकम पर निर्भर करता है. वहीं लोन प्रदाता कार के मॉडल, लोन की राशि, पुनर्भुगतान की क्षमता और आपके क्रेडिट स्कोर के आधार पर ब्याज की दर तय करती है. बैंक की तुलना में एनबीएफसी व अन्य ऑटो लोन प्रदाता अधिक ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराते हैं.
कार लोन की ब्याज दरें
बैंक ब्याज दर प्रोसेसिंग फी
इलाहाबाद बैंक 8.30 से शुरू 0.5%
बैंक ऑफ बड़ौदा 8.65 से शुरू 0.5%
कैनरा बैंक 8.50 से शुरू 0.25%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8.65 से शुरू Rs 1000+
आइसीआइसीआइ 9.10 से शुरू Rs 3500+
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 8.60 से शुरू 0.25%-0.50%
एचडीएफसी बैंक 9.10 से शुरू

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel