[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business भारत में ब्रिटेन की BP PLC के साथ मिलकर 5,500 तक पेट्रोल पंप खोलेगी Reliance Industries

भारत में ब्रिटेन की BP PLC के साथ मिलकर 5,500 तक पेट्रोल पंप खोलेगी Reliance Industries

0
भारत में ब्रिटेन की BP PLC के साथ मिलकर 5,500 तक पेट्रोल पंप खोलेगी Reliance Industries

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और ब्रिटेन की ऊर्जा कंपनी बीपी पीएलसी ने सोमवार को भारत में संयुक्त रूप से पेट्रोल पंप शृंखला का विस्तार करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये. समझौते के तहत कंपनी के पेट्रोल पंपों की संख्या मौजूदा 1,400 से बढ़ाकर 5,500 तक पहुंचाई जायेगी. कंपनी के यहां जारी एक वक्तव्य में मुताबिक, आरआईएल और बीपी ने भारत में नये ईंधन ब्रांड क्षेत्र में संयुक्त उद्यम की स्थापना के लिए पक्के समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं. यह समझौता इससे पहले अगस्त में हुए शुरुआती समझौते के बाद हुआ है.

इसमें कहा गया है कि जरूरी नियामकीय और अन्य मंजूरियां मिलने पर यह संयुक्त उद्यम 2020 की पहली छमाही में बन जायेगा. रिलायंस के इस समय 1,400 के करीब पेट्रोल पंप हैं. इसके अलावा, कुछ हवाईअड्डों पर 30 के करीब विमान ईंधन स्टेशन भी हैं. इनका आरआईएल-बीपी के नये संयुक्त उद्यम द्वारा अधिग्रहण कर लिया जायेगा और भविष्य में इस शृंखला का विस्तार किया जायेगा. इस नये संयुक्त उद्यम में आरआईएल के पास 51 फीसदी हिस्सेदारी होगी, जबकि बीपी के पास 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी.

आरआईएल ने अगस्त में कहा था कि बीपी उसके मौजूदा पेट्रोल पंप कारोबार में 49 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 7,000 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी. रिलायंस और बीपी के बीच 2011 के बाद से यह तीसरी संयुक्त उद्यम समझौता है. इससे पहले 2011 में बीपी ने रिलायंस के 21 तेल एवं गैस खोज एवं उत्पादन ब्लॉक में 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी.

यह हिस्सेदारी 7.2 अरब डॉलर में खरीदी गयी. उस समय एक अन्य 50:50 फीसदी हिस्सेदारी वाला संयुक्त उद्यम भी स्थापित किया गया. इंडिया गैस साल्यूशंस नाम का यह संयुक्त उद्यम भारत में गैस की प्राप्ति और विपणन के लिए बनाया गया.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel