[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business MTNL के 13,500 कर्मचारियों ने VRS के लिए किया आवेदन

MTNL के 13,500 कर्मचारियों ने VRS के लिए किया आवेदन

0
MTNL के 13,500 कर्मचारियों ने VRS के लिए किया आवेदन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) के लिए 13,500 कर्मचारियों ने आवेदन किया है. कंपनी ने वीआरएस योजना की घोषणा हाल में की थी. इससे पहले, एक अन्य सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की वीआरएस योजना को भी कर्मचारियों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी.

शुरुआत में एमटीएनएल का अनुमान था कि उसके 13,500 कर्मचारी इस योजना का विकल्प चुनेंगे, लेकिन अब तक 13,532 कर्मचारी वीआरएस के लिए आवेदन कर चुके हैं. अभी इस योजना को बंद होने में करीब दो सप्ताह का समय बचा है. एमटीएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने बुधवार को बताया कि वीआरएस के लिए काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. अब तक 13,532 कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर चुके हैं. हमारा आंतरिक लक्ष्य 13,500 का था.

कुमार ने भरोसा दिलाया कि इस योजना में जितना संभव होगा, उतने कर्मचारियों को शामिल करने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि वीआरएस के लिए आवेदन की तारीख समाप्त होने से पहले 14,500 से 15,000 कर्मचारी इसके लिए आवेदन करेंगे. उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर कंपनी के 16,300 कर्मचारी इसके पात्र हैं.

वहीं, बीएसएनएल के मामले में अभी तक 77,000 कर्मचारी वीआरएस के लिए आवेदन कर चुके हैं. एमटीएनएल को पिछले 10 में से नौ साल घाटा हुआ है. बीएसएनएल भी 2010 से घाटे में है. दोनों कंपनियों 40,000 करोड़ रुपये का कर्ज है. इसमें से आधा अकेले एमटीएनएल पर है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel