[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Wow : अब WhatsApp में कोई भी बिना अनुमति के किसी को नया ग्रुप में नहीं कर सकेगा शामिल, जानिये कैसे…?

Wow : अब WhatsApp में कोई भी बिना अनुमति के किसी को नया ग्रुप में नहीं कर सकेगा शामिल, जानिये कैसे…?

0
Wow : अब WhatsApp में कोई भी बिना अनुमति के किसी को नया ग्रुप में नहीं कर सकेगा शामिल, जानिये कैसे…?

नयी दिल्ली : व्हाट्सएप ने अपने प्रयोगकर्ताओं की निजता के लिए एक नया ‘अपडेट’ पेश किया है. इसके तहत व्हाट्सएप के प्रयोगकर्ता ऐसे संपर्कों का चयन कर सकेंगे, जो उन्हें किसी ग्रुप से नहीं जोड़ सकेंगे. फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने बुधवार को कहा कि यह अपडेट दुनियाभर में प्रयोगकर्ताओं को व्हाट्सएप के नये संस्करण पर जारी किया जा रहा है. व्हाट्सएप को इस समय पेगासस स्पाइवेयर की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. पेगासस स्पाइवेयर के जरिये भारत सहित अन्य देशों में पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की जासूसी का मामला सामने आया है.

व्हाट्सएप ने एक ब्लॉगपोस्ट में लिखा है कि शुरुआती स्तर पर इस अपडेट को लेकर प्रयोगकर्ताओं की प्रतिक्रियाओं के बाद हम ‘नोबॉडी’ विकल्प के बजाय ‘माई कान्टेक्ट्स एक्सेप्ट’ का विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं. इसके जरिये प्रयोगकर्ता उन संपर्कों का चयन कर सकते हैं, जिनके ग्रुप से आप जुड़ना नहीं चाहते. दुनियाभर में व्हाट्सएप के प्रयोगकर्ताओं की संख्या डेढ़ अरब है. अकेले भारत में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 40 करोड़ है.

व्हाट्सएप ने अप्रैल में ऐसे नियंत्रण पेश किये थे, जिनके जरिये प्रयोगकर्ता यह तय कर सकते हैं कि कौन उनको किसी ग्रुप से जोड़ सकता है. इससे पहले तक व्हाट्सएप के प्रयोगकर्ताओं को बिना उनकी सहमति के किसी भी ग्रुप से जोड़ा जा सकता था. इस नये फीचर के तहत व्हाट्सएप पर ‘नोबॉडी’ के स्थान पर ‘माई कॉन्टैक्ट्स एक्सेप्ट’ का विकल्प होगा. इसमें प्रयोगकर्ता उन संपर्कों का चयन कर सकेंगे, जो बिना उनकी सहमति के उन्हें किसी ग्रुप से नहीं जोड़ सकेंगे. अन्य दो विकल्प ‘माई कॉन्टैक्ट्स’ और ‘एवरीवन’ कायम रहेंगे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel