[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business आधा दर्जन PSU Banks ने चौथाई फीसदी तक घटायी लोन पर ब्याज दरें, होम और गाड़ी लोन होंगे सस्ते

आधा दर्जन PSU Banks ने चौथाई फीसदी तक घटायी लोन पर ब्याज दरें, होम और गाड़ी लोन होंगे सस्ते

0
आधा दर्जन PSU Banks ने चौथाई फीसदी तक घटायी लोन पर ब्याज दरें, होम और गाड़ी लोन होंगे सस्ते

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के करीब आधा दर्जन बैंकों ने अपने ऋण की ब्याज दरों में 0.25 फीसदी तक की कटौती की है. इन बैंकों में बैंक ऑफ इंडिया, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं. रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में 0.25 फीसदी की कटौती के बाद से बैंक अपने ऋण की ब्याज दर में कटौती कर रहे हैं. इन बैंकों की बेंचमार्क ऋण दर में कटौती से गृह, वाहन और अन्य कर्ज सस्ते हो जायेंगे.

इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने गुरुवार को एक नवंबर से खुदरा और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों के लिए कर्ज पर ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की घोषणा की. आईओबी ने बयान में कहा कि एक नवंबर से खुदरा खंड आवास, वाहन, शिक्षा, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों के लिए ऋण पर ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की जायेगी. वहीं, रेपो दर से जुड़ी ऋण दर को भी 8.25 फीसदी से घटाकर 8 फीसदी किया जायेगा.

इसी तरह बैंक ऑफ इंडिया ने एक दिन के कर्ज पर कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) को 0.15 फीसदी घटा दिया है. एक साल के ऋण पर एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की कटौती की गयी है. बैंक ने कहा है कि एमसीएलआर में कटौती 10 अक्टूबर से लागू होगी. पुणे मुख्यालय वाले बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विभिन्न परिपक्वता अवधि के ऋण पर एमसीएलआर में 0.10 फीसदी की कटौती की है.

बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि एक साल की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर अब 8.40 फीसदी रहेगी. यह कटौती आठ अक्टूबर से लागू हो गयी है. एक दिन से लेकर छह महीने के ऋण पर एमसीएलआर को 0.10 फीसदी घटाकर 8.05 से 8.30 फीसदी किया गया है. बैंक ने रेपो दर से जुड़ी ऋण दर को भी आठ अक्टूबर से 0.25 फीसदी घटाकर 8.45 फीसदी से 8.20 फीसदी कर दिया है. बैंक ने अपनी आधार दर को सालाना 9.50 फीसदी पर कायम रखा है. ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने एक साल के ऋण के लिए एमसीएलआर को 8.40 फीसदी से घटाकर 8.35 फीसदी कर दिया है. नयी दरें 10 अक्टूबर से प्रभावी होंगी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel